{"_id":"63f257bf1c1ca4aea5087404","slug":"the-dead-body-was-found-on-the-banks-of-the-ganges-on-the-second-day-mourning-among-the-relatives-ballia-news-vns69933087-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: दूसरे दिन गंगा किनारे मिला शव, परिजनों में शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: दूसरे दिन गंगा किनारे मिला शव, परिजनों में शोक
विज्ञापन
बदायू में राजकीय मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले छात्र गंगा नदी में डूबने के बाद नाव
- फोटो : BALLIA
पूर। बदायूं में गंगा स्नान के दौरान डूबे एमबीबीएस के छात्रों का शव दूसरे दिन नदी किनारे से बरामद कर लिया गया। मरने वालों में पकड़ी थाना क्षेत्र के रतसी मेहमापुर ग्राम पंचायत के दोघरा निवासी छात्र पवन प्रकाश यादव भी शामिल था। उसकी मौत से परिजन शोकाकुल हैं। पवन काफी मेधावी था। उसे लेकर परिजनों ने काफी सपने संजो रखे थे।
बदायूं स्थित गंगा में महाशिवरात्रि के दिन एमबीबीएस अंतिम वर्ष के पांच छात्र डूब गए थे। इनमें से दो को तो बचा लिया गया था लेकिन तीन छात्र डूब गए थे। रविवार को घटना स्थल से दो किमी दूर नदी किनारे तीनों के शव बरामद हुए। इन तीन छात्रों में से एक बलिया के पकड़ी थाना क्षेत्र के सिंचाई विभाग में इंजीनियर जयप्रकाश यादव का 24 वर्षीय पुत्र पवन प्रकाश यादव भी था।
पवन ने 2019 में राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में एमबीबीएस में दाखिला लिया था। वह अंतिम वर्ष का छात्र था। पवन की माता सुमन यादव गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र हैं। पवन से छोटा भाई तनय प्रकाश यादव एमए का छात्र है। बहन वंदना गांव पर ही पढ़ाई करती हैं।
विज्ञापन
महाशिवरात्रि के दिन गांव से पूरा परिवार मऊ पूजा करने गया था। वहां परिजनों को सूचना मिली तो वो वहीं से बदायूं के लिए रवाना हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, वह काफी मिलनसार और पढ़ने में मेधावी था। शव को लेकर रविवार को परिजन घर के लिए रवाना हो गए। पिता रोते-रोते बेसुध हो गए। उनका कहना था कि बेटा काफी होनहार था।