फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The daughter of the district saved the life of an old man by giving blood

व्हाट्सअप ग्रुप पर मिली जानकारी के बाद अस्पताल पहुंची बलिया की बेटी, रक्त देकर बचाई वृद्ध की जान

Tue, 16 Jun 2020 10:26 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
The daughter of the district saved the life of an old man by giving blood
55 वर्षीय बुजुर्ग की जीवन रक्षक बनी बागी धरती की बेटी अभिलाषा सिंह। - फोटो : BALLIA
बलिया जिला अस्पताल में सोमवार की रात भर्ती मिड्ढा गांव के एक बुजुर्ग में हीमोग्लोबिन का स्तर 2.2 था। ऐसे में डॉक्टरों ने खून चढ़ाने की जरूरत बताई लेकिन वृद्ध का ब्लड ग्रुप 'ए' निगेटिव का रक्त अस्पताल के ब्लड बैंक में नहीं था। परिवार के लोग परेशान हो गए। जानकारी होने पर रक्तदानियों का व्हाट्सएप ग्रुप चलाने वाले लोग भी परेशान हो गए। इसके बाद रामपुर उदयभान की अभिलाषा ने रक्तदान कर बुजुर्ग की जान बचाई।
विज्ञापन


मिड्ढा गांव निवासी 55 वर्षीय जंग बहादुर चौहान को सोमवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी स्थिति काफी खराब थी। कमजोरी को देखते हुए डॉक्टर ने हीमोग्लोबिन चेक कराया तो वह 2.2 निकला। इसके बाद डॉक्टर ने तत्काल परिजनों से संबंधित ब्लड की व्यवस्था करने को कहा। परिजन ब्लड बैंक में पहुंचे तो पता चला इस ग्रुप का खून नहीं है। इसके बाद उन्होंने ब्लड डोनेशन से जुड़े व्हाट्सएप ग्रुप 'दि ब्लड' को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन



ग्रुप के सिद्धार्थ जायसवाल व अनिल सिंह ने इसकी जानकारी अन्य सदस्यों को दी। तत्काल ब्लड डोनेशन से जुड़े अन्य व्हाट्सएप ग्रुप में भी इसकी जानकारी दी गई। 'ए' निगेटिव ग्रुप का ब्लड कहीं मिल नहीं रहा था और सभी लोग परेशान थे। तभी रामपुर उदयभान निवासी निमेष कुमार सिंह की पुत्री अभिलाषा ने दि ब्लड के सदस्य राजशेखर सर्राफ से संपर्क किया। उसने बताया कि उसका ब्लड ग्रुप 'ए' निगेटिव है। वह ब्लड देने के लिए तैयार है। सर्राफ ने तत्काल इसकी सूचना ग्रुप में डाली और अभिलाषा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां अभिलाषा ने रक्तदान कर बुजुर्ग जंग बहादुर चौहान की जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed