फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The current system is going to disturb the provider

अन्नदाता को परेशान करने वाली हैं मौजूदा व्यवस्था

Wed, 14 Apr 2021 09:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
The current system is going to disturb the provider
बैरिया। सरकारी गेहूं खरीद की व्यवस्था पर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा मौजूदा व्यवस्था किसानों को परेशान करने वाली है। इसमें तत्काल बदलाव होना चाहिए और किसानों के लिए आसान नियम बनाना चाहिए। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री व अधिकारियों से आग्रह करूंगा कि जीव मात्र का पेट भरने वाले किसान को परेशान न किया जाए। विधायक बुधवार को बैरिया डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में नीतीश सरकार ने गेहूं खरीद की जो व्यवस्था बनाई है, वही व्यवस्था यहां भी लागू होनी चाहिए। बिहार में आधार कार्ड और इंतखाब के माध्यम से गेहूं की खरीदारी होती है। मुख्यमंत्री किसानों-गरीबों का हित चाहते हैं, लेकिन प्रदेश के अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं। अवैध कमाई के लिए रोज नई-नई व्यवस्था देकर परेशानी परेशानी पैदा कर रहे हैं। विधायक ने पंचायत चुनाव को हिंसा मुक्त कराने के लिए अधिकारियों से जरूरी कार्यवाही करने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed