फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The culture and history of the state is glorious: Dr. Anil

राज्य की संस्कृति और इतिहास गौरवशाली : डॉ. अनिल

Mon, 24 Jan 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The culture and history of the state is glorious: Dr. Anil
मुरली मनोहर टाउन महाविद्यालय के राजेंद्र प्रसाद सभागार में सोमवार को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी राम राजित मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर और मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
विज्ञापन

संचालन कर रहे असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अपने राज्य की संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के विषय में जानकारी देना है। प्रदेश का इतिहास बहुत ही गौरवशाली है। हमें उससे प्रेरणा लेनी चाहिए। अपने जीवन में उसका प्रयोग करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने बताया कि ब्रिटिश काल में उत्तर प्रदेश को संयुक्त राज्य के नाम से जाना जाता था। आजादी के बाद 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश की स्थापना हुई। युवाओं का आह्वान किया कि आप सभी में अपार क्षमता है आप जो चाहे बन सकते हैं बस आपको अपने आत्मविश्वास को जगाने की आवश्यकता है। हमें अपने महापुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। %आजादी का अमृत महोत्सव% और %चौरी चौरा शताब्दी समारोह% को भी याद करते हुए उस पर चर्चा की गई। आजादी के लिए अपना बलिदान करने वाले महापुरुषों को याद किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में छात्रा साक्षी शुक्ला ने सरस्वती वंदना की। स्वयंसेवकों ने वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया। छात्रा अंजली मिश्रा ने वीर गीत सुनाया और अनुजा यादव ने देश की आजादी में बलिया के योगदान पर अपनी बात रखी। छात्रा अनीसा सिंह ने देश के महापुरुषों को याद करते हुए साथ में किसानों का भी उल्लेख किया। कहा कि वह शख्स कितना महान होता है, बॉर्डर पर रहे तो जवान होता है, खेतों में हो तो किसान होता है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश की स्थापना हम सब के लिए गौरव की बात है क्योंकि इससे हम लोगों को एक अलग सांस्कृतिक और क्षेत्रीय पहचान मिली। उन्होंने उत्तर प्रदेश के उन जनपदों का नाम लिया जिन्होंने देश की आजादी में अपना योगदान दिया। बलिया से शुरू करते हुए उन्होंने बनारस, प्रयागराज ,आगरा, सहारनपुर आदि जनपदों का उल्लेख किया। स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन में वंदेमातरम का गायन और पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रधुन का वादन किया गया। एडिशनल एसपी विजय त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी को उत्तर प्रदेश को एक साथ मिलकर प्रगति के रास्ते पर ले जाना है तभी हमारे राज्य और देश का विकास हो सकेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया
तहसील सभागार में तहसीलदार प्रभात कुमार सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आगरा और अवध प्रांत को मिलाकर संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था। 24 जनवरी 1950 को केंद्र सरकार ने इसे नया नाम उत्तर प्रदेश दिया। उत्तर प्रदेश की स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने एक जिला एक उत्पाद की अभिनव कार्यक्रम की योजना का शुभारंभ किया है। क्षेत्र के लोगों से भी अपील की कि अगर वह कोई नया उत्पाद शुरू कर सकते हैं तो अपनी योजना तहसील प्रशासन को दे सकते हैं। इस कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी प्रवीन जीत सहित तहसील कर्मी अधिवक्ता गण एवं पैरा लीगल वालंटियर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed