फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The crown will adorn the head of the half of the population whom they want

Ballia News: आधी आबादी जिसे चाहेगी उसी के सिर सजेगा ताज

Wed, 12 Apr 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
The crown will adorn the head of the half of the population whom they want
बलिया। राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों की तुलना में कम रही है, लेकिन अब उनका भी दबदबा बढ़ने लगा है। इस निकाय चुनाव में आधी आबादी निर्णायक होने वाली है। वह जिसे चाहेगी, उसी के सिर अध्यक्ष का ताज सज जाएगा। इस बार की मतदाता सूची में आधी आबादी की हिस्सेदारी करीब 46 फीसदी होगी।
विज्ञापन

पुरुषों के वर्चस्व वाले निकायों में महिला मतदाताओं की भूमिका अब बढ़ती जा रही है। महिला मतदान बढ़ने से चुनाव परिणामों में महिलाएं निर्णायक साबित हो रही हैं। मतदाता के रूप में महिलाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पिछले चुनाव की तुलना में महिला मतदाताओं में इस बार दस प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

पिछले चुनाव में महिला मतदाताओं की तादाद 36 फीसदी थी। इस बार इनकी हिस्सेदारी 46 प्रतिशत हो गई है। जिले के 12 निकायों में तीन लाख 46 हजार 737 मतदाताओं में 186706 पुरुष मतदाता हैं। जबकि एक लाख 60 हजार 31 महिलाएं हैं। यह इनकी बढ़ती राजनीतिक चेतना के साथ-साथ महिलाओं की चुनावों में बढ़ती रुचि का संकेत है। इसका मतलब यह भी है कि महिलाएं राजनीतिक रूप से एक निर्णायक वोट के रूप में उभर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed