{"_id":"673cc5a6c790d57b48066b6d","slug":"the-crowd-in-dadris-courtyard-did-not-increase-even-after-four-days-ballia-news-c-190-1-svns1007-127112-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: चार दिन बाद भी नहीं बढ़ी ददरी के आंगन में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: चार दिन बाद भी नहीं बढ़ी ददरी के आंगन में भीड़
विज्ञापन
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेले के मीना बाजार का संचालन 15 नवंबर से आरंभ है, लेकिन चार दिन बाद भी मेला शबाब नहीं पहुंचा है। देर से जगह आवंटित होने के कारण कारोबारी दुकानों को तैयार करने में जुटे हैं तो मेले में आने वाली भीड़ में खासा इजाफा नहीं हुआ है। हालांकि सौंदर्य प्रसाधन की पहले से लगी दुकानों पर खरीदारी से दुकानदार खुश दिखे, लेकिन कम ग्राहकों के आने का मलाल दिखा।
ददरी मेले में जिले के साथ ही दूसरे प्रांत और जनपदों से कारोबारी आए हैं। कंबल, रजाई, चादर की दुकानें लगाने वाले चंडीगढ़ से आए हैं। क्राकरी, स्टील, फाइबर की दुकानें भी मीना बाजार में लगी हैं। बुलंदशहर से आए खजला बेचने वालों की दुकान पर भी लगी है। मेले में हर एक माल की दुकानों पर भी महिलाएं खरीदारी कर रही है। मुरादाबाद से आए दुकानदार रफीक भाई बताते हैं कि अभी बिक्री ठीक नहीं है।
कवि सम्मेलन आज, भुवन मोहिनी संग डॉ. शर्मा करेंगी काव्य पाठ
मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने बताया कि बुधवार को ददरी मेले के ऐतिहासिक भारतेंदु कला मंच का कवि सम्मेलन के साथ औपचारिक शुभारंभ हो जाएगा। बताया कि कवि सम्मेलन में कवि अरुण जैमिनी, डॉ.सरिता शर्मा, स्वयं श्रीवास्तव, गजेंद्र प्रियांशु, भुवन मोहिनी, सर्वेश अस्थाना और विकास बौखल शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
अब तक हुई 10.91 लाख की आय
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि मेले से 18 नवंबर तक अब तक 10,91,450 रुपये की कर वसूली हुई है। सोमवार को मेला पशु बाजार में बैलहट्टा की बुकिंग से दो हजार, रजिस्ट्रेशन से 19500, घोड़ा हट्टा की बुकिंग से 3500 और चेतक प्रतियोगिता से 8800 रुपये की आय हुई है। जबकि मीना बाजार की तहबाजारी से 1430 रुपये की वसूली हुई है।
दूसरे को दुकान देने पर आवंटन रद्द होगा
बलिया। मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने सोमवार को बताया कि ददरी मेले में जिन लोगों को दुकान के लिए स्थान आवंटित किया गया है, अगर वे किसी अन्य को दुकान के लिए स्थान देते हैं तो उनका आवंटन रद्द करते हुए कार्रवाई की जाएगी। आवंटी दुकानदार को चेकिंग के समय आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा। संवाद