फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The country is on the path of progress under the BJP government: Chatthu

भाजपा सरकार में देश प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है: छट्ठू

Thu, 09 Dec 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
The country is on the path of progress under the BJP government: Chatthu
बसपा के कद्दावर नेता रहे पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री छट्ठू राम के भाजपा में शामिल होने के बाद प्रथम बार जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने मऊ जिले की सीमा पर स्थित बरौली में गर्मजोशी से स्वागत किया। उत्साही कार्यकर्ताओं ने छट्ठू राम को फूल- मालाओं से लाद नारे लगाए।
विज्ञापन

लाव- लश्कर के साथ छट्टू राम का काफिला बरौली, भीमपुरा, कसेसर, ताड़ीबड़ागांव, नगरा, मालीपुर, तिरनई, फरसाटार, अवाया होते हुए चौकिया मोड़ पहुंचा। इस दौरान छट्ठू राम का काफिला पैदल चरण सिंह त्रिमुहानी मुख्य मार्ग होते हुए रामलीला मैदान पहुंच सभा के रूप में तब्दील हो गया। इस दौरान उन्होंने लोगों का अभिवादन किया। स्वागत से अभिभूत छट्ठू राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा। क्योंकि भाजपा सरकार में देश प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। भयमुक्त वातावरण है। अपराधियों पर लगाम कसी जा रही है। विकास कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी को मिल रहा है। ऐसे में भाजपा ही देश की आन, बान और शान में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों को जन-जन में तक पहुंचाने का भरपूर प्रयास करूंगा। इस मौके पर कैप्टन गुलाबचंद मौर्य, परमेश सिंह, यतेंद्र चौबे, अजीत राव, राहुल पासवान, चंद्रभूषण तिवारी, मोहम्मद ताहिर, सुनील यादव, सत्येंद्र पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed