{"_id":"687a95170b9901aa920b3084","slug":"the-councillor-presented-47-pages-of-evidence-regarding-the-allegations-ballia-news-c-190-1-svns1007-144359-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सभासद ने आरोपों के संदर्भ में 47 पेज के साक्ष्य रखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सभासद ने आरोपों के संदर्भ में 47 पेज के साक्ष्य रखे
विज्ञापन
बलिया। नाला सफाई में धांधली का मामला फिर गरमा गया है। शुक्रवार को वार्ड नंबर 19 के सभासद और शिकायतकर्ता यशवंत सिंह ने नगर मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा के समक्ष नाला सफाई में नगर पालिका के ईओ सुभाष कुमार पर लगाए गए आरोपों के संदर्भ में साक्ष्य प्रस्तुत किए।
करीब 47 पेज में सभासद ने उल्लेख किया है कि नवगठित नगर पालिका परिषद बोर्ड वर्ष 2023-24 व 2024-25 के अन्तर्गत नगर के समस्त 25 वार्ड में सफाई, नाला सफाई, 15वें वित्त, बोर्ड फंड आदि का भुगतान मनमाने ढंग से किया गया। साथ ही ददरी मेला 2023-24, 2024-25 के प्राप्त राजस्व के धनराशि को बोर्ड की स्वीकृति के इतर जाकर मनचाहे तरीके से करने का आरोप लगाया है।
सभासद ने 16 मई 2025 को नगर विकास मंत्री एके शर्मा को पत्र देकर नगर पालिका के ईओ पर वित्तीय अनियमितता करने का आरोप लगाया था। संवाद