फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The cooks will prepare food at the booth for the polling personnel

मतदान कर्मियों के लिए बूथ पर भोजन बनाएंगी रसोइयां

Sun, 23 Jan 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The cooks will prepare food at the booth for the polling personnel
बलिया। विधान सभा में पोलिंग पार्टियों को परिषदीय स्कूलों की रसोइयां भोजन और नाश्ता बनाकर देंगे। इसके लिए पोलिंग पार्टियां रसोइयों को नकद भुगतान करेंगे। मतदान केंद्रों पर ड्यूटी देने वाले इन रसोइयों के लिए के लिए परिचय पत्र बनाए जाएंगे। तीन दिनों के अंदर रसोइयों का डयूटी चार्ट बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में करीब 7132 रसोइयां हैं।
विज्ञापन

जिले में विधानसभा चुनावों के लिए तीन मार्च को मतदान होगा। मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां एक दिन पहले यानी दो मार्च को मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगी। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कोई भी मतदान कर्मी किसी भी राजनैतिक पार्टी या किसी व्यक्ति के यहां भोजन आदि नहीं कर सकता। इससे मतदान कर्मियों को खासी परेशानी उठानी पड़ती है। खासतौर पर गांवों में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है, उन्हें दिक्कत उठानी पड़ती है। इस समस्या ने निपटने के लिए परिषदीय स्कूलों में तैनात रसोइयों का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन

----
प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो रसोइयां बनाएंगी भोजन
प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो रसोइये भोजन बनाएंगी। अगर किसी मतदान केंद्र पर दो से ज्यादा पोलिंग बूथ होंगे तो वहां भोजन बनाने के लिए रसोइयों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। अगर मतदान केंद्र किसी परिषदीय स्कूल में न होकर किसी अन्य स्थान पर होगा तो संबंधित गांव के परिषदीय स्कूल में तैनात रसोइयों को उस मतदान केंद्र पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सभी खंड शिक्षाधिकारियों को तीन दिनों के अंदर रसोइयों की डयूटी मतदान केंद्रों पर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। तीन दिनों के अंदर संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापक रसोइयों को परिचय पत्र बनाकर देंगे।
-अजीत पाठक, डीसी, मिड डे मिल, बलिया।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed