फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The condition of two roads will change, traffic will become easier

Ballia News: दो सड़कों की बदलेगी दशा, आवागमन होगा सुगम

Tue, 16 Jan 2024 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
The condition of two roads will change, traffic will become easier
बलिया। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जिले की दो सड़कों के कायाकल्प की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शासन की ओर से इसकी स्वीकृति वर्ष 2023-24 में देते हुए कुल 312.87 लाख के सापेक्ष 175.83 लाख की धनराशि भी अवमुक्त की थी। अब यह कार्य धरातल पर उतरेंगे, जिससे कई गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


तमाम कवायदों के बावजूद जिले के कई इलाकों में सड़कों की दशा काफी खराब है।
कुछ माह पहले जिले की आठ सड़कों को त्वरित आर्थिक विकास योजना में शामिल किया गया। शासन की ओर से की गई मांग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से इन सड़कों का प्राक्कलन तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें बांसडीह क्षेत्र की दो सड़कें नावट नंबर एक के लिए 38.80 लाख व बलिया-बांसडीह मुख्य मार्ग से साहोडीह आसचौरा होते हुए बांसडीह सहतवार मुख्य मार्ग तक निर्माण कार्य के लिए 274.07 लाख का प्रस्ताव था। करीब तीन माह पहले शासन ने साहोडीह आसचौरा होते हुए बांसडीह सहतवार मुख्य मार्ग तक निर्माण कार्य के लिए 137.03 लाख व नावट नंबर एक मार्ग के लिए 38.80 लाख कुल 175.83 लाख की धनराशि भी अवमुक्त कर दी थी। अब इन सड़कों की सूरत बदलेगी। लोक निर्माण विभाग ने प्रक्रिया पूरी कर ली है। इन दोनों सड़कों के निर्माण से 25 से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन



शासन से स्वीकृत सड़कों से संबंधित प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है और निर्माण का कार्य भी शुरु हो चुका है। जल्द ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

- अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed