फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The condition of the farmers of Ghaghra banks is pathetic: Mohd. Rizvi

घाघरा किनारे के किसानों की हालत है दयनीय: मो. रिजवी

Wed, 08 Sep 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
The condition of the farmers of Ghaghra banks is pathetic: Mohd. Rizvi
सिकंदरपुर। घाघरा नदी के किनारे गांवों में रहने वाले किसानों की हालत बहुत दयनीय हो गई है। किसानों की फसल कहीं बाढ़ से तो कहीं जलजमाव से खत्म हो चुकी है। प्रशासन मूकदर्शक बन तमाशा देख रहा है।
विज्ञापन

उक्त बातें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने बाढ़ प्रभावित इलाके का बुधवार को दौरा करने के बाद कहीं। उन्होंने बताया सिसोटार से लेकर निपनिया तक घाघरा के कटान से हजारों बीघा जमीन घाघरा नदी में समाहित हो चुकी है। किसानों को राहत देना तो दूर की बात है। कोई प्रशासनिक अमला आज तक गांवों में नहीं गया है। घाघरा का पानी घटने के बाद इन गांवों में संक्रामक बीमारियों का फैलने का खतरा बढ़ गया है। समाजवादी सरकार द्वारा बहादुरा और सोनू पाह को जोड़ने वाले रास्ते पर एक बड़ी पुलिया बनवाया था, जो बाढ़ में बह गई है। सोनू पाह जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। पूरा आवागमन बंद है। भाजपा की सरकार सिर्फ कागजों पर विकास का दावा कर रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग किया बाढ़ से किसानों की जो फसल बर्बाद हुई है उसका सर्वे कराकर किसानों को तत्काल मुआवजा दिया जाए। कटान से किसान परेशान हैं। उनका भी सर्वे कराकर के कटी हुई जमीन का मुआवजा सरकार द्वारा दिया जाए। उनके साथ रामजी यादव, डॉ. मदन राय, भीष्म यादव, मुन्नीलाल यादव, राजेंद्र चौधरी, त्रिलोकी यादव, फुन्नू राय, भवानी यादव, मनोज यादव, रामेश्वर वर्मा, सेराज खां, कृष्णा कुमार यादव, अनंत मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed