फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The committee is doing public service without any show

बिना किसी दिखावे के समिति कर रही जनसेवा

Mon, 20 Apr 2020 09:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
The committee is doing public service without any show
बलिया। बिना किसी दिखावे के नि:स्वार्थ सेवा समिति गुरुद्वारा रोड के सदस्यों द्वारा लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही क्वारंटीन किए गए लोगों को भोजन कराया जा रहा है। इस कार्य के लिए जिलाधिकारी की ओर से सराहना भी की जा चुकी है। इसीक्रम में समिति के सदस्यों ने रविवार की शाम कोटा से आए छात्र छात्राओं को भी भोजन कराया।
विज्ञापन

मालूम हो कि नि:स्वार्थ सेवा समिति गुरु द्वारा रोड़ बलिया के राम कुमार मुन्ना, अधिवक्ता कंचन बाबा, अंकित अग्रवाल, चेतन अग्रवाल के नेतृत्व में बनाई गई दो टीमें लगातार जिला प्रशासन द्वारा नगर के अलग-अलग स्थानों पर रखे गए क्वारंटीन लोगों को प्रतिदिन सुबह शाम भोजन करा रहे है। नि:स्वार्थ सेवा समिति के सदस्य प्रतिदिन 600 से 700 लोगों को पर्दे के पिछे से लगातार भोजन करा रहे है। जिसके लिए जिलाधिकारी द्वारा उनकी प्रशंसा भी की जा चुकी है। इसी क्रम में रविवार को टीम के सदस्यों ने कोटा से आए छात्र-छात्राओं को उन्हें ठहरे हुए स्थानों पर जाकर विधिवत भोजन कराया। जिसमें सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा, महादेव होटल हनुमानगंज, सिद्धी विनायक तिखमपुर, सिंघानिया होटल एनसीसी चौराहा, अशोका होटल मिडढी, चंद्रावली होटल सिविल लाइन, सनबीम स्कूल अगरसंडा आदि शामिल है। इसके अलावा रोड़वेज, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल में भोजन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed