{"_id":"63960b29feaa5c0a99530bb8","slug":"the-cold-increased-there-was-no-arrangement-for-bonfire-ballia-news-vns687967043","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ठंड बढ़ी, नहीं हुई अलाव की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ठंड बढ़ी, नहीं हुई अलाव की व्यवस्था
विज्ञापन
बैरिया। लगातार तापमान में गिरावट शुरू होने के साथ ही ठंड अपना असर दिखाने लगी है। बावजूद इसके तहसील क्षेत्र बैरिया में अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई है। इससे रात और सुबह काम करने के लिए बाहर निकलने वालों लोगों के अलावा राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दिसंबर शुरू होते ही ठंड बढ़ गई है। सुबह-शाम ठंड कुछ ज्यादा ही है। बैरिया त्रिमुहानी, जीप स्टैंड, बस पड़ाव बैरिया के अलावा रानीगंज बाजार चौक, सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन परिसर सहित कही भी अलाव नहीं जलाया जा रहा है। सोनबरसा अस्पताल परिसर भी अलाव से वंचित है। पिछले साल 10 दिसंबर को तहसील क्षेत्र में अलाव जलाने का सिलसिला शुरू हो गया था। इस साल तहसील प्रशासन और सर्दी बढ़ने की प्रतीक्षा में है।
वहीं, क्षेत्र में रिक्शा, तांगा, ई-रिक्शा चलाने वाले लोगों के अलावा भोर में फेरी लगाने वालों का कहना है कि अलाव के नहीं जलाए जाने से उन लोगों को काफी परेशानी है। सरकार को यथा शीघ्र अलाव जलवाने की व्यवस्था करनी चाहिए। नायब तहसीलदार अजय सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों से इस बाबत आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश प्राप्त होते ही अलाव जलाने के साथ-साथ रैन बसेरे भी बनवाए जाएंगे।