{"_id":"684f17018a3833907a098dd7","slug":"the-city-was-toured-by-demonstrating-martial-arts-with-sticks-and-rods-ballia-news-c-190-1-bal1001-142063-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: लाठी-डंडों से युद्ध कला का प्रदर्शन कर किया नगर भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: लाठी-डंडों से युद्ध कला का प्रदर्शन कर किया नगर भ्रमण
विज्ञापन
सिकंदरपुर। 27 जून को निकलने वाले ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस से पहले सिकंदरपुर में परंपरागत रूप से निकाले जाने वाले चार अखाड़ों की श्रृंखला का शुभारंभ शनिवार देर शाम राम अखाड़ा के जुलूस से हुआ। नगर के महावीर स्थान से निकले इस जुलूस में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने लाठी-डंडों के साथ पारंपरिक युद्ध कला का प्रदर्शन किया और नगर भ्रमण किया।
जुलूस महावीर स्थान से शुरू होकर सोनार गली, पुराना पोस्ट ऑफिस, जलपा चौक, रशीदिया चौक, भिखपुरा, बढ़्ढा, गुरुजी का मोड़ होते हुए डोमनपुरा स्थित चतुर्भुजनाथ मंदिर पहुंचा। पूजा-अर्चना के बाद समाप्त हुआ। जुलूस में शामिल युवाओं और श्रद्धालुओं के जयकारों से नगर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकस दिखा। अति संवेदनशील रशीदिया चौक व भिखपुरा मोहल्ले को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था।
मस्जिदों व प्रमुख चौकों को बैरिकेडिंग कर पूर्णत: सुरक्षित किया गया था। नगर में दर्जनों स्थानों पर प्वाइंट बनाकर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जुलूस की निगरानी व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक अनिल झा, उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार यादव, तहसीलदार प्रवीण सिंह, नायब तहसीलदार सीपी यादव, एसएचओ प्रवीण कुमार सिंह कई थानों की पुलिस के साथ मौजूद थे। लगातार निगरानी और स्थानीय लोगों के सहयोग से राम अखाड़ा का जुलूस सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल. प्रयाग चौहान, डॉ. उमेश चंद आदि मौजूद थे।