{"_id":"699deff9a4b06c45d60277ef","slug":"the-city-is-filled-with-hoardings-hanging-from-bamboo-poles-ballia-news-c-190-1-bal1002-158452-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बांस-बल्ली के सहारे टंगे होर्डिंग से पटा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बांस-बल्ली के सहारे टंगे होर्डिंग से पटा शहर
विज्ञापन
नगर के ओवरब्रीज से लटका होर्डिंग तथा निकलती बस।संवाद
बलिया । स्वच्छ और सुंदर शहर का दावा करने वाले बलिया में अवैध होर्डिंग्स और पोस्टरों का जाल इस कदर फैल गया है कि शहर की सुंदरता पर ग्रहण लग गया है।
सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहों और ओवरब्रिज के ऊपर से विशालकाय होर्डिंग्स लटक रहे हैं। नगर पालिका के राजस्व को चूना लगा रहा है।
शहर के सबसे व्यस्त चित्तू पांडेय चौराहे के ऊपर से गुजरने वाले ओवरब्रिज पर लटकाए गए बड़े-बड़े होर्डिंग्स सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। तेज हवा चलने पर इनके नीचे गिरने का डर हमेशा बना रहता है। वहीं, कुंवर सिंह चौराहे पर बांस और बिजली के खंभों के सहारे अवैध रूप से होर्डिंग्स बांधी गई हैं, जिससे सड़क का एक हिस्सा और फुटपाथ पूरी तरह ढक गया है।
हैरानी की बात यह है कि टीडी कॉलेज चौराहे से प्रतिदिन जिलाधिकारी का काफिला गुजरता है, लेकिन वहां भी दबंगई के साथ अवैध होर्डिंग्स लगाए गए हैं। बिजली के खंभों पर निजी स्कूलों, राजनीतिक दलों और अस्पतालों के पोस्टर चिपकाए गए हैं। नगर पालिका के नियम कहते हैं कि होर्डिंग लगाने के लिए स्थान चिह्नित हैं और इसके लिए शुल्क देना अनिवार्य है, लेकिन दर्जनों जगहों पर बिना किसी अनुमति के प्रचार सामग्री की भरमार है।