फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The city generates 50 tonnes of garbage but has no place to dump it.

Ballia News: शहर से निकलता है 50 टन कचरा लेकिन डंप करने के लिए जगह नहीं

Tue, 20 Jan 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The city generates 50 tonnes of garbage but has no place to dump it.
बसंतपुर ​स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र पड़ा कूड़ा।संवाद
बलिया। नगर के अंदर कूड़ा उठान के बाद डंपिंग की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। छह महीने से नगर पालिका परिषद बलिया को भूमि की तलाश है। इससे शहर में कूड़े का उठान नहीं हो रहा। फिलहाल नगर पालिका परिषद की तरफ से प्रशासन से बनरही क्षेत्र में कम से कम दो हेक्टेयर साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए भूमि की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद का मानना है कि बसंतपुर कूूड़ा निस्तारण केंद्र जिला मुख्यालय से 13 किमी दूर है। इससे समय से कूड़ा निस्तारण नहीं हो पा रहा है। आलम यह है कि दोपहर तक कई चौराहों से कूड़े का उठान होता रहता है। शहर के अंदर 25 वार्ड से प्रतिदिन लगभग 50 टन से अधिक कूड़ा निकलता है। पहले कूड़ा महावीर घाट की तरफ जैसे-तैसे फेंका जाता था। लोगों के विरोध के बाद रिसाइकिलिंग की व्यवस्था की गई लेकिन एक साल बाद वह भी बंद हो गया, जबकि मशीन अभी भी पड़ी हुई है। प्रशासन ने बसंतपुर में कूड़ा डंपिंग के लिए भूमि की व्यवस्था की, वहां भी कूड़ा की छंटनी आदि की व्यवस्था नहीं होने से डंपिंग स्थल पूरी तरह से भर गया है।
विज्ञापन

------
डीजल समय से न मिलने पर विलंब से निकलते हैं वाहन
सफाई कर्मी कूड़ा एकत्रित तो कर देते हैं लेकिन वाहन विलंब से निकलने से उठान समय से नहीं हो पाता है। इसके पीछे वाहनों में डीजल विलंब से मिलना भी बताया जा रहा है। इसके कारण दोपहर तीन बजे के बाद तक कूड़ा उठान में लगे वाहन शहर की सड़कों पर दौड़ते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
घर-घर कूड़ा उठान अभियान फेल

नगर के अंदर घर-घर कूड़ा संग्रह अभियान पूरी तरह से फेल हो चुका है। इसके लिए 35 ई-रिक्शा की खरीदारी की गई थी। हालत यह है कि घर-घर कूड़ा संग्रह के लिए ठेलियां भी नहीं निकल पा रही हैं।

-----------------------------------------

कूड़ा उठान न होने से जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। तीन से पांच दिन तक कूड़ा पड़ा रह जा रहा है। सफाई इ्रंचार्ज से बात करने पर बताते हैं कि डीजल के कारण वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। बोर्ड की बैठक में डीजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रस्ताव दिया गया था लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस है। बसंतपुर कूड़ा निस्तारण केंद्र भर गया है। छह माह से नया स्थल फाइनल नहीं हो सका है। -अमित दूबे, सभासद

-----
बसंतपुर एकमाली में भूमि की हुई थी पैमाइश
दो माह पूर्व अमला सोबाईबांध की तरफ भूमि की तलाश की गई थी लेकिन उपलब्धता न होने के कारण अब बसंतपुर की तरफ रुख किया गया है। बसंतपुर ग्राम पंचायत के एकमाली मौजे में नपा की पहले से ही लगभग दो एकड़ भूमि है। नगर पालिका परिषद भूमि की चिह्नांकन करने के लिए राजस्व विभाग को पत्र लिखा है। वर्तमान समय में बसंतपुर सुरहाताल में चारों तरफ पानी जमा होने से पैमाइश में दिक्कत आ रही है। एकमाली मौजे में नगर पालिका की एक जगह पर 1.20 एकड़ भूमि है। वहीं कुछ दूरी पर लगभग . 80 एकड़ भूमि है।
------

वर्जन--


शहर का कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। बनरही में भूमि देखी गई है। प्रशासन से हरी झंडी मिलते ही नए स्थल पर कूड़ा निस्तारण किया जाएगा। शहर के अंदर कूड़ा का उठान समय से कराने के निर्देश दिए गए हैं।

-सुभाष कुमार, ईओ

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed