फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The Chief Minister has brought Litti-Chokha from Ballia...

Ballia News: बलिया का लिट्टी-चोखा लेकर आए हैं... मुख्यमंत्री

Sat, 08 Aug 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister has brought Litti-Chokha from Ballia...
बांसडीह। बलिया का लिट्टी-चोखा लेकर आए हैं..., यह सवाल मुख्यमंत्री ने बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से की। कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल बीते बृहस्पतिवार को विधायक केतकी सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचा था।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ स्थित कालीदास मार्ग आवास पर मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की जनसमस्याओं, विकास कार्यों और स्थानीय आवश्यकताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दे रखे। विधायक केतकी सिंह ने मुख्यमंत्री को सरयू नदी के कटान से प्रभावित गांवों की स्थिति से अवगत कराया। प्रभावी उपाय की मांग की। इस दौरान सीएम ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर रेवती में बाईपास निर्माण की मांग की। शाहपुर में एचटी तार की चपेट में आने से करंट से मृत जनार्दन यादव की बेटी सीमा यादव को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की भी मांग। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में सड़क निर्माण सहित अन्य जनहित की मांगें भी रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष बांसडीह राकेश वर्मा, बेरूआरबारी मंडल अध्यक्ष नितेश सिंह, सहतवार मंडल अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, रेवती मंडल अध्यक्ष भोला ओझा, मनियर मंडल अध्यक्ष शारदानंद साहनी, दिग्विजय सिंह ''छोटू'', अजीत मिश्रा, गोपाल गुप्ता, ध्रुव तिवारी, दुर्गेश मिश्रा, दीवानजी और विवेक गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed