{"_id":"179a3498d8254e3484129dd473fb7594","slug":"the-chemistry-question-paer-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर रसायन का पर्चा आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर रसायन का पर्चा आउट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को तीसरी बार इंटर रसायन विज्ञान द्वितीय प्रशभन-प्रत्र का पेपर आउट हो गया। दूसरी पाली में होने वाली परीक्षा के आठ घंटे पहले ही 375 जेआई संकेतांक वाले प्रश्नपत्र की हल कार्बन कापी नगरा, भीमपुरा और बेल्थरा बाजार में बिकनी शुरू हो गई थी। इसकी सूचना मिलते ही डीएम यशवंत राव ने अपराह्न साढ़े तीन बजे पत्रकारवार्ता बुलाई और 375 जेआई संकेतांक वाले प्रश्नपत्र की परीक्षा निरस्त करने की घोषणा की। बताया कि करीब 150 केंद्रों पर इस संकेतांक के प्रशभनपत्र भेजे गए हैं। इन केंद्रों की परीक्षा दोबारा परीक्षा कराई जाएगी।
जिला प्रशासन की लाख कवायद के बाद भी नकल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। विभाग और जिला प्रशासन की उदासीनता की वजह से नकल माफियाओं के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा सकी है। ऐसे में दिन प्रतिदिन नकल माफियाओं का हौसला बुलंद होता जा रहा है। यही वजह है कि पहले इंटर भौतिक विज्ञान के प्रश्नपत्र की हल कापी, फिर हाईस्कूल गणित प्रथम का प्रश्नपत्र आउट हुआ था।
अब इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान का प्रश्नपत्र भी आउट हो गया और हल कापी बाजार में धड़ल्ले से बिका। मंगलवार को इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान द्वितीय प्रशभन-पत्र का पेपर आउट होते ही हल कापियां विभिन्न माध्यमाें से जनपद के कोने-कोने में पहुंचाई गईं। नगरा, भीमपुरा सहित अन्य जगहों पर हल कापी 400 से 500 रुपये में बेची गईं। तीसरी बार पेपर आउट होने से प्रशासन की भी काफी किरकिरी हो रही है।
विज्ञापन
डीएम यशवंत राव ने मंगलवार को एक बार फिर नकल विहीन परीक्षा कराने की दिशा में कठोर कदम उठाने का दावा किया। कहा कि जनपद में अब 70 की जगह 88 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। सभी मजिस्ट्रेटों को प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर निगाह रखने का सख्त निर्देश दिया गया है। साथ ही उड़न दस्ते भी केंद्रों की सघन चेकिंग करेंगे।