{"_id":"601ae7368ebc3e4c8c1107af","slug":"the-chaurachaura-centenary-festival-will-be-held-today-ballia-news-vns572675656","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आयोजित होगा चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आयोजित होगा चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव
विज्ञापन
बलिया। डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया है कि जनपद में चार फरवरी को चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव आयोजित किया गया है। इसके तहत चार फरवरी को प्रात: 08.30 से 10 बजे तक जनपद के संपूर्ण ग्रामों, विद्यालयों, से प्रभातफेरी प्रारंभ कर ग्राम या निकाय में स्थित समस्त प्रमुख शहीद स्मारक स्थलों पर पहुंचेगी। प्रात: 09:30 बजे शहीद स्मारकों पर मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण व अन्य जन प्रतिनिधि एवं शहीदों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजन की उपस्थिति सुनिश्चित कराया जाए। प्रभातफेरी में एनएसएस, एनसीसी, सिविल डिफेंस, स्काउट गाइड, समाजसेवी व स्वयंसेवी संस्थाओं आदि के लोगों को सम्मिलित किया जाए । स्मारक स्थल पर बैठक व्यवस्था अत्यंत सुरुचिपूर्ण ढंग से की जाए तथा उतने ही बच्चों को प्रतिभाग करने हेतु आमंत्रित किया जाए जितने बच्चों के बैठने की व्यवस्था की जा सके।
आगे उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर बच्चों के लिए पानी तथा जलपान का प्रबंध, कोविड-19 के अनुपालन को किसी अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करते हुए मॉस्क एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में की जाए। प्रात:10 बजे वंदे मातरम का गायन सभी स्वतंत्रता संग्राम स्थलों, शहीदों स्मारक, शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों, कलाकारों, आमजनों द्वारा किया जाएगा। प्रात:10:15 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित, पूर्वाह्न 11 बजे प्रधानमंत्री चौरी चौरा शताब्दी समारोह का शुभारंभ करेंगे। इसके अंतर्गत चौरी चौरा थीम सांग पर प्रस्तुति, चौरी चौरा पर आधारित डाक टिकट का विमोचन, मुख्यमंत्री उद्बोधन एवं प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल संबोधन होगा। ग्राम व निकाय के शहीद स्थलों एवं शैक्षणिक संस्थानों पर इसके प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी। शाम 5:30 से 6 बजे तक सभी स्वतंत्रता संग्राम स्थलों, शहीद स्मारकों, शैक्षणिक संस्थानों तथा अन्य स्थलों पर राष्ट्र धुन बजाई जाएगी और इन स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा।