फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The character of Shri Ram: A source of inspiration for human life.

Ballia News: श्रीराम का चरित्र मानव जीवन के लिए प्रेरणास्रोत

Tue, 23 Jun 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The character of Shri Ram: A source of inspiration for human life.
बेरुआरबारी क्षेत्र के करिहरा गांव ​स्थित भगवान दास मंदिर परिसर में आयोजित रामकथा के दौरान व्यास
बांसडीह/ बेरूआरबारी। क्षेत्र के भगवान दास मंदिर करीहरा परिसर में सोमवार से शुरू सुप्रसिद्ध कथावाचक राजन जी महाराज के श्रीराम कथा के प्रथम दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

कथा का शुभारंभ विधायक केतकी सिंह ने सपरिवार वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन-अर्चन के साथ किया। कथा पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र का श्रवण कर भाव-विभोर हो गए।
विज्ञापन

कथा के दौरान राजन जी महाराज ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, धर्म एवं सत्य के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीराम का चरित्र मानव जीवन के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सुख, शांति एवं सद्भाव स्थापित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा के दौरान भजनों एवं संगीतमय प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
श्रद्धालु जय श्रीराम के जयघोष के साथ कथा का आनंद लेते रहे। महाराज श्री ने कहा कि श्रीराम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। इस दौरान आयोजन समिति अमर नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष राकेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह, निशा सिंह, गुड्डू सिंह, आदि थे।

इससे पहले बाबा अमरनाथ सेवा समिति- करीहरा की ओर से आयोजित राम कथा का शुभारंभ आषाढ़ पक्ष के प्रथम दिन सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से बाबा शोकहरण नाथ असेगा मंदिर पहुंची, जहां जलाभिषेक के बाद पुनः यज्ञ स्थल पर संपन्न हुई। समाजसेवी उपेंद्र सिंह मुकुंडी व सौरभ रंजन सिंह ने श्रद्धालुओं के लिए जल व शरबत का इंतजाम किया। वहीं, डॉ. सुबे लाल चौहान और उनकी टीम चिकित्सकीय सहायता के लिए मौजूद रही। राकेश सिंह, सुनील सिंह, राजू शर्मा, शैलेंद्र राजभर, चंदन राजभर, विनय दिपू सिंह सहित कमेटी व्यवस्था में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed