फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The cause of death of Shivji Yadav was illness or murder

शिवजी यादव की मौत का कारण हत्या या बीमारी

Fri, 09 Jul 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
The cause of death of Shivji Yadav was illness or murder
मनियर चांदू पाकड़ निवासी शिवजी यादव की मौत के मामले में उनके पुत्र नितेश यादव और पत्नी रीना देवी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मचा है। इसमें बेटे ने अपने रिश्तेदारों पर मारपीट करने और पैसे लेने का आरोप लगाया है। कहा कि इनके मारने पीटने के कारण ही मेरे पिता की मौत हुई है। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

शिवजी यादव (35) पुत्र देवधारी यादव अस्वस्थ चल रहे थे। कर्ज के बोझ तले दबे शिवजी यादव ने कुछ पैतृक जमीन बेच दी थी। इसमें से कुछ पैसा घर पर ही रखे थे। अन्य कर्ज उतारने के लिए दे दिए थे। मृतक शिवजी यादव की पत्नी रीना देवी दिव्यांग हैं। उनके दो बच्चे नितेश व सूरज का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें मृतक के पुत्र नितेश ने आरोप लगाया है कि दो जुलाई को मेरे कुछ रिश्तेदार मनियर चांदू पाकड़ मेरे आवास पर आए। जमीन बेचे हुए पैसे की मांग करने लगे। पिता के पैसा नहीं देने पर उनकी जमकर पिटाई कर दी। बक्सा तोड़कर 30 हजार रुपये भी निकाल लिए। इसके बाद उनको उठाकर अपने साथ लेते गए। वहां बंधक बनाकर रखा। इसकी जानकारी शिवजी यादव के भांजे खेजुरी थाना क्षेत्र के कथौली निवासी सुरेंद्र यादव को हुई तो उसने थाना क्षेत्र के मासूमपुर चौकी पर घटना की सूचना दी। पुलिस ने शिवजी यादव को बंधन से मुक्त कराया। बंधक बनाने वालों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिवजी यादव की तबीयत विगत 6 जुलाई को ज्यादा खराब हुई तो उन्हें स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसी दिन दोपहर में मौत हो गई। इस बाबत थानाध्यक्ष मनियर शैलेश सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

-
लगाया आरोप, पुलिस ने नहीं ली तहरीर
बलिया। मृतक शिवजी यादव के भांजे सुरेंद्र यादव ने बताया कि हम लोग तहरीर लेकर खेजूरी थाने पहुंचे तो घटनास्थल मनियर होने के कारण थाना मनियर भेज दिया गया। जब हम लोग मनियर थाने पहुंचे तो पुलिस ने उनका इलाज कराने की सलाह देकर मामले को टाल दिया। मनियर थाने के उप निरीक्षक गुरु प्रसाद सिंह ने बताया कि शिवजी यादव जमीन बेचे थे और नशे करते थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इंफेक्शन से मौत होना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed