{"_id":"67f2d342c30ea5c14c056abc","slug":"the-car-of-people-going-to-the-funeral-collided-with-a-truck-three-people-died-ballia-news-c-190-1-bal1001-137160-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों की कार टकराई ट्रक से, तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों की कार टकराई ट्रक से, तीन लोगों की मौत
विज्ञापन
नरही। नरही से सटे बिहार के बक्सर में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई थी। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बिहार पुलिस ने बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया।
बिहार के रोहतास जिले के विक्रमगंज क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर टोला गांव निवासी प्रमोद सिंह की मां फुलपतिया देवी का निधन हो गया। परिजन दाह संस्कार करने बक्सर श्मशान घाट आ रहे थे। इसमें गांव के सात लोग एक कार में सवार होकर आ रहे थे। सुबह करीब 4 बजे बक्सर के पड़री मोड़ के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
कार में सवार प्रमोद कुमार सिंह (46) पुत्र मुद्रिका सिंह, पप्पू सिंह (45) पुत्र मदन सिंह और रितेश कुमार (12) पुत्र राजेश सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रताप कुमार (10) पुत्र प्रमोद सिंह, रोहित कुमार (14) पुत्र मनोज सिंह, रोहित सिंह, प्रेमचंद (20), भोला सिंह (13) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार में आए लोग अपनी सुध बुध खो बैठे थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है और चार लोग घायल है, जिन्हें रेफर कर दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया और घटना की जांच की जा रही है।