फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The bridge over the Ghaghra is dilapidated, the joint is loose

पूर्वोत्तर राज्यों से जोड़ने वाले घाघरा नदी पर बना सेतु जर्जर

Thu, 14 Nov 2019 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
The bridge over the Ghaghra is dilapidated, the joint is loose
बेल्थरारोड। घाघरा नदी पर बना पुल जर्जर हो चुका है। पुल के ज्वाइंटर ढीले पड़ गए हैं और दरार बन गई है। इस पुल से होकर नेपाल, बिहार, असम जाने वाले मालवाहक बड़े वाहन गुजरते हैं। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि अगर पुल की मरम्मत नहीं हुई तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

पुल पर भारी वाहनों के गुजरते ही कंपन होने लगा है। पुल के ज्वाइंटर में दरार पड़ गई है। ऐसे में दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है। सेतु निर्माण निगम की ओर से तीन वर्ष पूर्व पुल की मरम्मत की गई लेकिन मरम्मत के नाम पर केवल खानापूरी कर उपेक्षित तौर पर छोड़ दिया गया, जो पुल से होकर गुजरने वालों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बताते हैं कि नदी के बीचोबीच कुछ पायों के दब जाने से पुल पर आवागमन के समय कंपन होने लगता है। इसके बारे में लोग पुल के दूसरे छोर पर पुलिस और अधिकारियों को जर्जर पुल के बारे में जानकारी दे रहे हैं। फिर भी स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। पुल का दो पाया काफी क्षतिग्रस्त हो जाने के फलस्वरूप पुल का स्लैब नीचे दब गया है। इसके पूर्व दो बार पुल की मरम्मत भी की जा चुकी है। गत कई माह पूर्व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौका मुआयना भी किया लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। गौरतलब है कि पुल मार्ग से होकर रोजाना सैकड़ों बालू लदे 16 और 20 पहिया वाले भारी वाहन गुजरते हैं। ऐसे में हालात दिनोंदिन खराब होते जा रहे हैं। यदि शीघ्र पुल की मरम्मत नहीं की गई तो कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed