{"_id":"688a779714974405bc0dd518","slug":"the-body-was-kept-on-the-road-and-a-jam-was-created-for-two-hours-to-demand-compensation-ballia-news-c-190-1-ana1001-145181-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मुआवजे के लिए शव को सड़क पर रखकर दो घंटे तक लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मुआवजे के लिए शव को सड़क पर रखकर दो घंटे तक लगाया जाम
विज्ञापन
बांसडीह। कस्बा निवासी राकेश तुरहा की करंट लगने से मौत के बाद दूसरे दिन बुधवार को परिजनों व मोहल्लावासियों ने मुआवजा व मुकदमा दर्ज करने के लिए कचहरी चौराहे पर शव रखकर दो घंटे तक सड़क जाम कर दिया।
कस्बा निवासी राकेश तुरहा (32) की एक घर में बिजली मरम्मत के दौरान करंट की जद में आने से मौत हो गई थी। चक्काजाम के दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष सड़क पर जमे रहे। प्रदर्शनकारी पुलिस पर विपक्षी के रसूख के आगे कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। कोतवाल संजय सिंह ने जाम करने वाले लोगों को समझाया लेकिन उन पर कोई असर नहीं पड़ा।
उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी ने महिलाओं को कार्यवाही का आश्वासन दिया गया लेकिन महिलाएं त्वरित अभियोग पंजीकृत और गिरफ्तारी पर अड़ी रही। उपजिलाधिकारी ने कोतवाल संजय सिंह से तत्काल मुकदमा पंजीकृत करने का निर्देश दिया। उसके बाद पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को मौके पर ही एफआईआर कापी देने के बाद भी जाम समाप्त नहीं हुआ। क्षेत्राधिकारी बांसडीह प्रभात कुमार ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं हटे।
विज्ञापन
इसी दौरान किसी प्रदर्शनकारी ने सीओ प्रभात कुमार के साथ धक्कामुक्की की। तबतक पुलिस ने किशोर के शव को सड़क से हटाकर गाड़ी पर रख दिया। बलपूर्वक शव को हटाने से स्थिति बिगड़ गई, पुलिस की इस कार्यवाही से प्रदर्शनकारी पुलिस पर पथराव कर दिए। पथराव से पुलिस बल पीछे हट गई काफी देर तक प्रदर्शनकारी पुलिस पर पथराव करते रहे। क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज कर भीड़ को तीतर बितर किया। सुरक्षा को लेकर कई थानों की फोर्स चौराहे पर तैनात रही। पुलिस मृतक का दाह संस्कार में लग गई।