{"_id":"68a0e216bc319028fa0e7df3","slug":"the-body-of-an-employee-was-found-hanging-from-a-fan-in-a-veterinary-hospital-ballia-news-c-190-1-bal1001-146183-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पशु चिकित्सालय में कर्मचारी की शव पंखे से लटकता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पशु चिकित्सालय में कर्मचारी की शव पंखे से लटकता मिला
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थान क्षेत्र के डोमनपुरा मोहल्ला निवासी सतीश राम (50) का शव राजकीय पशु चिकित्सालय रुद्रवार में पंखे से रस्सी के सहारे लटकता मिला। वह पशुपालक के पद पर तैनात थे।
थाना सिकंदरपुर के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि सतीश राम करीब तीन वर्ष से पशु चिकित्सालय में तैनात थे। परिवार के साथ अस्पताल परिसर में ही आवास में रहते थे। बृहस्पतिवार की रात वह रोज की तरह अस्पताल परिसर में खाना खाने के बाद चारपाई पर सो गए। सुबह जब पत्नी इंदु देवी जगीं तो वह चारपाई पर नहीं थे। काफी देर तक लौटकर न आने पर खोजबीन शुरू की। खोजते-खोजते अस्पताल के कार्यालय पहुंचीं तो सतीश राम का शव पंखे से लटकता मिला। उनकी चीख-पुकार सुनकर अस्पताल परिसर में मौजूद अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए।
तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर 100 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। घटनास्थल पर पहंुचकर शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया गया। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
उधर सतीश राम की मौत के बाद पत्नी इंदु देवी, बेटियां अमृता (22), गोल्डी (20), संध्या (18) और बेटे कृष्णा (15), अरुण (9) का बेसुध रहे। प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी अनिल राय ने बताया कि सतीश शराब पीने के आदी था। उन्हें कई बार इस आदत को छोड़ने के लिए समझाया गया लेकिन वह नहीं माने। इसी को लेकर परिजनों में अक्सर कहासुनी भी होती थी। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर पूरी जानकारी ली।