{"_id":"69e92823d2a320077701380e","slug":"the-body-of-a-missing-youth-was-found-hanging-in-the-garden-ballia-news-c-190-1-ana1001-162403-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: लापता युवक का बगीचे में फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: लापता युवक का बगीचे में फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन
भलूही गांव निवासी मृतक सुनील चौहान। फाइल फोटो, परिजन
सुखपुरा। थाना क्षेत्र के भलूही गांव में बगीचे में बुधवार की सुबह आम के पेड़ पर गमछे के फंदे पर सुनील चौहान (35) का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भलूही गांव निवास सुनील चौहान मंगलवार शाम को खाना खाने के बाद घर से कही चले गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि आर्थिक रूप से परेशान होने के कारण कुछ समय से सुनील की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। दो बच्चों व पत्नी भरण करने में समस्या हो रही थी, इसको लेकर काफी परेशान थे।
देर रात तक वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन की। बुधवार की सुबह खेत की तरफ जा रहे ग्रामीणों की नजर आम के पेड़ से लटकते शव पर पड़ी। थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने बताया कि बगीचे में युवक का शव फंदे से लटका मिला है। पुलिस टीम जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। संवाद