फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The body of a CRPF jawan reached

जवान का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

Sat, 23 May 2020 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
The body of a CRPF jawan reached
भीमपुरा। सिलीगुड़ी के शिलांग में ड्यूटी से लौटने के दौरान सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले सीआरपीएफ के जवान महेंद्र यादव का पार्थिव शरीर शनिवार की दोपहर में पैतृक आवास पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सीआरपीएफ के जवानों ने गार्ड आफ आनर देकर जवान को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जवान की अंत्येष्टि मऊ के दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम में की गई। मुखाग्नि जवान के एकलौते पुत्र राहुल ने दी।
विज्ञापन

भीमपुरा थाना क्षेत्र के ब्राहीमपुर बनकटवा निवासी महेंद्र यादव (50) की नियुक्ति सीआरपीएफ के जमशेदपुर बटालियन में एसआई पोस्ट पर हुई थी। उनके बटालियन की ड्यूटी सिलीगुड़ी शिलांग में लगी हुई थी। वहां से गुरुवार को वापस लौटते वक्त 11 बजे के आसपास उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गई जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शनिवार को सीआरपीएफ के जवान अपनी गाड़ी से ही पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंचे। इस दौरान जवान के अंतिम दर्शन को गांव के लोग उमड़ पड़े। जवानों ने सलामी के बाद दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। बटालियन के कमांडेंट अनूप सिंह सिंह ने बताया कि दुर्घटना के दिन बंगाल में आये चक्रवात के कारण आंधी पानी चल रही थी। जिसमें एक गाड़ी को बचाने के दौरान महेंद्र की गाड़ी पेड़ से जा टकराई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक अस्पताल में भर्ती है। इस मौके पर बेल्थरारोड तहसीलदार जितेंद्र सिंह, एसओ भीमपुरा शिवमिलन, एसआई गणेश पांडेय ने पुष्प चक्र अर्पित कर सलामी दी। सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष आद्या शंकर यादव, जिला पंचायत सदस्य अमरजीत यादव, विजय यादव, ओम प्रकाश यादव, जयप्रकाश यादव, विनोद यादव, डॉ डीएन यादव आदि ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed