{"_id":"6877f336d0ba15c53e05dfe4","slug":"the-body-of-a-btc-student-was-found-hanging-from-a-noose-in-the-diet-campus-ballia-news-c-20-1-vns1040-1056709-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: डायट परिसर में बीटीसी छात्रा का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: डायट परिसर में बीटीसी छात्रा का फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
रसड़ा (बलिया) । पकवाइनार स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट परिसर के जर्जर भवन में बुधवार को देर शाम फंदे पर बीटीसी छात्रा प्रिया गिरी (23) का शव मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर जांच कर शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए।
पकवाइनार के समीप के निवासी सुरेंद्र गिरि की पुत्री प्रिया गिरि समीप के ही एक निजी स्कूल में बीटीसी की पढ़ाई कर रही थी।
देर शाम डायट परिसर में उसका शव फंदे पर लटका मिला, जिसके पास सुसाइड नोट बरामद हुआ। छात्रा की मौत की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
कोतवाल विपिन सिंह ने कहा कि मामले को लेकर परिजनों से पूछताछ की जा रही है। युवती के मोबाइल की जांच पड़ताल की जा रही यही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।