{"_id":"6811162425a32dc5200485a1","slug":"the-bodies-of-bechu-and-laxman-were-raised-together-ballia-news-c-190-1-ana1001-138771-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बेचू व लक्ष्मण की अर्थियां एक साथ उठीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बेचू व लक्ष्मण की अर्थियां एक साथ उठीं
विज्ञापन
सिकंदरपुर। गांधी इंटर कॉलेज के पास सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे के दूसरे दिन दोनों शव नेमा के टोला गांव पहुंचा तो लोग शोक में डूब गए। बेचू राजभर और लक्ष्मण उर्फ देवा राजभर की अर्थियां एक साथ उठीं तो ऐसा लगा जैसे गांव का हर घर किसी अपने को खो चुका हो। परिवार की महिलाओं की चीख-पुकार और बच्चों की सिसकियां माहौल को गमगीन बना रही थीं।
गांव के बुजुर्गों के अनुसार, ऐसा मंजर वर्षों बाद देखा गया है। लोग अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे। उधर, परिजन बार-बार बेसुध हो जा रहे थे। बेचू की पत्नी शकुंतला और देवा की पत्नी सरोज देवी बार-बार बेहोश हो रही थीं। बच्चों की मासूम सिसकिया हर किसी की आंखों को नम कर दे रही थीं।
बुजुर्ग माता-पिता व बेटे की कौन करेंगा परवरिश
बेचू का परिवार गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करता है। उसके पिता बुधन राजभर बताते हैं कि बेचू दिल्ली में मजदूरी करता था और चार दिन पहले ही घर लौटा था। देवा भी दिहाड़ी पर निर्भर था। दोनों के घरों में अब कोई कमाने वाला नहीं बचा है। बूढ़े मां-बाप व छोटे बच्चों की परवरिश कौन करेगा। हर कोई जिला प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग कर रहा है।