फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The BJP is a disciplined party : Chiranjeevi

भाजपा एक अनुशासित पार्टी : चिरंजीवी

Tue, 19 May 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 19 May 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
The BJP is a disciplined party : Chiranjeevi
भाजपा के गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय महामंत्री चिरंजीवी चौरसिया ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। कार्य में अकूत पारदर्शिता के साथ ही  जिम्मेदारियों का भी यह बखूबी निर्वहन करती है। वे गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित नगर मंडल की कार्यशाला में बोल रहे थे।
विज्ञापन


यूपीए और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि नेपाल में भूकंप आया तो मोदी सरकार ने मात्र 57 मिनट में चार विमान और एनडीआरएफ की 10 टीमें मौके पर भेज दी। जबकि यूपीए के शासन में 2013 में केदारनाथ में प्रलय आया तो राहत टीम 57 घंटे बाद मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार पर भी तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सपा के कद्दावर नेता हर मौके पर खुद को यह साबित कराने में लगे है कि हमने जो वादा किया, उसे पूरा किया। मैं प्रदेश सरकार से पूछना चाहता हूं कि क्या आपकी सरकार ने जनता से यही वादा किया था कि हम बस दो ही साल लैपटाप, बेरोजगारी भत्ता देंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि महासंपर्क अभियान 26 मई को शहीद मंगल पांडेय स्मारक से प्रारंभ होगा। उन्होेंने अधिक से अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को मौके पर पहुंचने की अपील की। इस मौके पर रंगनाथ मिश्र, मनोज श्रीवास्तव, भगवान पांडेय, आलोक ओझा, संजीव, सुनीता श्रीवास्तव, संजीव कुमार डंपू आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed