{"_id":"64c00d068ee0ff782a0074f4","slug":"the-bike-of-a-young-man-who-was-going-to-flow-fathers-urn-in-the-ganges-collided-with-a-tree-died-ballia-news-c-190-1-bal1001-357-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पिता का अस्थि कलश गंगा में प्रवाहित करने जा रहे युवक की बाइक पेड़ से टकराई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पिता का अस्थि कलश गंगा में प्रवाहित करने जा रहे युवक की बाइक पेड़ से टकराई, मौत
विज्ञापन
रेवती। स्थानीय थाना क्षेत्र के रेवती-पचरुखिया मार्ग के किनारे स्थित प्याज फार्म के पास मंगलवार को पिता का अस्थि कलश लेकर जा रहे पुत्र की बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दूसरा युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
सहतवार कस्बे के वार्ड नंबर एक निवासी बीकू गुप्ता (35) पुत्र स्व. गौरी शंकर गुप्ता तथा हनुमानगंज निवासी पिंटू गुप्ता (34) बाइक से बिकू गुप्ता के पिता का अस्थि कलश लेकर गंगा में विसर्जित करने के लिए जा रहे थे। अभी वे रेवती-पचरुखिया मार्ग स्थित प्याज फार्म के समीप पहुंचने थे कि उनकी बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पेड़ बीच से टूट गया।
उधर, दोनों गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पहुंचाया। चिकित्सकों ने कीकू को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक बिकू की पत्नी कंचन तथा 10 वर्षीया पुत्री रिमझिम सहित परिजन रोते बिलखते सीएचसी पहुंचे। पति का शव देख पत्नी बदहवास हो गई। मृतक की दो पुत्रियां रिमझिम तथा 7 वर्षीय पायल हैं।
विज्ञापन
सहतवार बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास मिठाई की दुकान चलाता था। मृतक के पिता गौरीशंकर गुप्ता का निधन सोमवार को हुआ था। पिता का अस्थि कलश लेकर बीकू गंगा में विसर्जित करने के लिए जा रहा था। इसी बीच उक्त दुर्घटना हो गई।