फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The bike collided with a tree that fell on the road, the death of the young man

सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

Tue, 16 Aug 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The bike collided with a tree that fell on the road, the death of the young man
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के बलिया-बांसडीह मार्ग स्थित साहोडीह गांव के समीप सोमवार की देर रात सड़क पर गिरे पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बताया गया कि बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी राहुल (18) पुत्र शिवकुमार धधिकार व उसका साथी विवेक यादव (19) पुत्र गणेश यादव सोमवार को बर्थडे पार्टी में बांसडीह कस्बा एक मित्र यहां गए थे। पार्टी से घर वापस आते समय साहोडीह गांव के समीप बाइक सड़क पर गिरे महुआ के पेड़ से जा टकराई। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। राहुल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल विवेक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। उधर मृतक के घर की महिलाओं का रोते रोते बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed