{"_id":"a078a2dfa75fd745dbb7902ba99ea5ac","slug":"the-award-winning-mega-event-participants-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल महाकुंभ के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल महाकुंभ के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल महाकुंभ का समापन बुधवार को हुआ। जिसमें विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में चले इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न शिक्षा क्षेत्रों से आए तकरीबन 3500 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न आयामों में अपनी कौशल-कला का प्रदर्शन किया।
जिसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के रेवती को प्रथम, गड़वार को द्वितीय और नवानगर को तृतीय स्थान हासिल हुआ।
प्रतियोगिता संचालक बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं का प्रदर्शन देख उनकी उत्कृष्टता के आधार पर रेवती को प्रथम पुरस्कार के रूप में रेफ्रिजरेटर व द्वितीय पुरस्कार के रूप में एलईडी टीवी देकर गड़वार को सम्मानित किया। तीसरे स्थान पर नवानगर की छात्राओं को वाटर फिल्टर दिया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता में चयनित समस्त प्रतियोगियों को यथोचित पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता का परिणाम प्रमाणित करता है कि इनकों तैयार करने में संबंधित शिक्षकों ने जीतोड़ कोशिश की है।
स्कूल के बच्चों का शिक्षक एक अभिभावक की तरह मार्गदर्शन करें तथा बेसिक शिक्षा का चतुर्दिक विकास किया जाय। बीईओ एके झा, सुनील कुमार, यशवंत सिंह, हेमंत मिश्र, लालमणि कनौजिया, राकेश कुमार सिंह, राजेश सिंह, डीसी कंचन सिंह व अजीत पाठक, जिला व्यायाम शिक्षक विनोद सिंह, जिला व्यायाम शिक्षिका नीतू सिंह, जितेंद्र सिंह, तेजप्रताप सिंह, सुनील सिंह, अजय सिंह, शशिकांत ओझा, विजय प्रकाश गुप्त, बीके पाठक, जितेन्द्र राय, उषा, केके पाठक, रूद्रप्रकाश तिवारी, नीरज राय, सुधीर सिंह, अजय सिंह, उपेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।