{"_id":"563b8163680d2ae367d3cb2598403044","slug":"the-atmosphere-of-happiness-sorrow-somewhere-far-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं खुशी कहीं गम का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं खुशी कहीं गम का माहौल
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Sun, 13 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 17 ब्लाकों के 949 ग्राम पंचायत चुनाव की मतगणना सुरक्षा-व्यवस्था के बीच रविवार सुबह सात बजे शुरू हो गई। मतगणना शुरू होने से पहले ही मतगणना स्थलों पर प्रत्याशी और उनके समर्थक पहुंचकर डेरा डाल दिए। समर्थकों की निगाहें मतों की गिनती पर टीकी रही।
जैसे-जैसे परिणाम आता गया कहीं खुशी और कहीं गम का माहौल हो गया। साढ़े आठ बजे पहला चुनाव परिणाम आया। कोई खुशी में फूलमाला पहन नारेबाजी कर रहा था, तो कोई मौके से भागने के लिए रास्ता देख रहा था। परिणाम आने के साथ ही विजेता प्रत्याशियों के समर्थन में नारे भी लगने लगे। परिणाम देख जीतने वाला प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ फूलमाला पहन जयकारे के साथ घर जा रहा था। वहीं हारने वाले प्रत्याशी और उनके समर्थक नजर छिपाकर निकलते नजर आ रहे थे।