{"_id":"68b72f4a5e2a08a1ae061283","slug":"the-arrest-of-the-accused-of-the-deadly-attack-intensified-ballia-news-c-190-1-ana1001-147327-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जानलेवा हमले के आरोपियों की धरपकड़ तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जानलेवा हमले के आरोपियों की धरपकड़ तेज
विज्ञापन
बलिया/ जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के मांझी पुल के पास एनएच 31 किनारे ढाबे पर सोमवार के दिन गोली चलने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ढाबा संचालक दिवाकर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सौरभ सिंह निवासी श्याम चौक सारण सहित दो पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकाने पर रात भर दबिश देती रही। ढाबा पर लगे सीसी कैमरे व घटना को कई एंगल से छानबीन कर रही है। दोनों युवकों ने क्षेत्र में आयोजित किसी कार्यक्रम में भाग लेकर लौटते समय विवाद किया है।
यूपी बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब व पशुओं की तस्करी जोरों पर चल रही है। पुलिस की सख्ती से आए दिन धरपकड़ हो रही हैं। मांझी पुल स्थित ढाबा पर कोल्ड ड्रिंक का दो रुपये अधिक मांगने पर हुए विवाद में फायरिंग को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं। कुछ लोग इस फायरिंग को वर्चस्व दो गुटों में वर्चस्व के विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। पिछले एक माह में बैरिया व दोकटी थाना क्षेत्र में शराब की बड़ी खेप पुलिस ने पकड़ी है। शराब तस्करों के दो गुट विवाद के कारण एक दूसरे की शराब पकड़वा रहे हैं। ढाबे पर फायरिंग के दौरान वायरल एक वीडियो में 20 राउंड फायरिंग की बात की जा रही है। स्थानीय लोगों की मानें तो बॉर्डर के सीमावर्ती क्षेत्र के एनएच-31 किनारे ढाबे व होटल पर शाम ढलते ही बिहार और यूपी के आपराधिक प्रवृत्ति के युवकों की सक्रियता बढ़ जाती है। पिछले दिनों एसपी ओमवीर सिंह ने अपराधियों के साथ संलिप्तता व ड्यूटी में लापरवाही के मामले में बैरिया थाने पर तैनात तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया था।
ढाबे पर फायरिंग के मामले में मालिक की तहरीर पर दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होगे। दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। दिन व रात बार्डर क्षेत्रों में पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।-- फहीम कुरैसी, सीओ क्षेत्राधिकारी बैरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब व पशुओं की तस्करी जोरों पर चल रही है। पुलिस की सख्ती से आए दिन धरपकड़ हो रही हैं। मांझी पुल स्थित ढाबा पर कोल्ड ड्रिंक का दो रुपये अधिक मांगने पर हुए विवाद में फायरिंग को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं। कुछ लोग इस फायरिंग को वर्चस्व दो गुटों में वर्चस्व के विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। पिछले एक माह में बैरिया व दोकटी थाना क्षेत्र में शराब की बड़ी खेप पुलिस ने पकड़ी है। शराब तस्करों के दो गुट विवाद के कारण एक दूसरे की शराब पकड़वा रहे हैं। ढाबे पर फायरिंग के दौरान वायरल एक वीडियो में 20 राउंड फायरिंग की बात की जा रही है। स्थानीय लोगों की मानें तो बॉर्डर के सीमावर्ती क्षेत्र के एनएच-31 किनारे ढाबे व होटल पर शाम ढलते ही बिहार और यूपी के आपराधिक प्रवृत्ति के युवकों की सक्रियता बढ़ जाती है। पिछले दिनों एसपी ओमवीर सिंह ने अपराधियों के साथ संलिप्तता व ड्यूटी में लापरवाही के मामले में बैरिया थाने पर तैनात तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया था।
विज्ञापन
ढाबे पर फायरिंग के मामले में मालिक की तहरीर पर दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होगे। दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। दिन व रात बार्डर क्षेत्रों में पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन