{"_id":"64836aebd919694abf0de5c9","slug":"the-appearance-of-the-railway-station-will-change-with-30-crores-facilities-will-increase-ballia-news-c-20-1-245215-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 30 करोड़ से बदलेगी रेलवे स्टेशन की सूरत, बढ़ेंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 30 करोड़ से बदलेगी रेलवे स्टेशन की सूरत, बढ़ेंगी सुविधाएं
विज्ञापन
बलिया। वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने शुक्रवार को परिचालन संरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा एवं ऑपरेशनल सुधार के लिए रेलखंड पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
डीआरएम ने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत 30.41 करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित कर अत्याधुनिक बनाया जा रहा है। इससे यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी। 6.50 करोड़ से स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, संपर्क मार्ग, पानी की निकासी के साथ पैदल आने जाने वाले यात्रियों के लिये पाथवे का निर्माण होगा।
इस दौरान बलिया रेलवे स्टेशन का भी संरक्षा निरीक्षण किया। स्टेशन पैनल, रिले रूम आदि का निरीक्षण किया और सभी कार्य संरक्षा नियमों के अनुरूप करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इसके बाद स्टेशन पर यात्री सुविधाओं व विकास कार्यो का निरीक्षण किया और संबंधित को सभी कार्य उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त एवं परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह से बलिया में रेल विकास के संबंध में चर्चा की। जनता की आवश्यकता के अनुरूप सुझाव लिए। स्टेशन के उत्तरीय क्षेत्र में आवागमन व सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार व दोनों छोर को जोड़ते हुए नए फुट ओवरब्रिज बनाने और ड्रेनेज सिस्टम बनाने का सुझाव भी दिया।
1.16 करोड़ में वाहन पार्किंग तथा शौचालय का निर्माण किया जायेगा। 9.98 करोड़ की लागत से 12 मीटर चौड़ाई का पैदल उपरिगामी पुल का निर्माण होगा। इस दौरान एडीआरएम राहुल श्रीवास्तव, मुख्य परियोजना प्रबंधक कौशलेश सिंह, अजय प्रताप सिंह, शेख रहमान, सत्यम सिंह, रजत प्रिय, पंकज केशरवानी आदि रहे।