{"_id":"6299004378504c761643596b","slug":"the-anger-of-the-track-shopkeepers-over-the-anti-encroachment-team-ballia-news-vns6568769132","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमणरोधी टीम पर भारी पड़ा पटरी दुकानदारों का आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमणरोधी टीम पर भारी पड़ा पटरी दुकानदारों का आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। नगर में अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चला रही नगर पालिका परिषद की टीम को बृहस्पतिवार को पटरी दुकानदारों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। अतिक्रमण हटाने के लिए चौक स्टेशन रोड में गई पालिका की टीम को पटरी दुकानदारों ने घेर लिया और पहले विस्थापित करने और फिर अतिक्रमण हटाने की मांग करने लगे। पटरी दुकानदारों और व्यापरियों के आक्रोश को देख नपा की टीम बुलडोजर के साथ बैरंग लौट गई। इस दौरान पटरी दुकानदारों ने अतिक्रमणरोधी टीम पर प्रधानमंत्री की स्वनिधि योजना का माखौल उड़ाने और पटरी दुकानदारों को प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। विरोध करने वाले पटरी दुकानदारों का आरोप था कि एक ओर सरकार पटरी दुकानदारों को स्थापित और रोजगार बढ़ाने के लिए दस हजार रुपए का ऋण मुहैया करा रही है तो दूसरी ओर जिला प्रशासन के अधिकारी व नगर मजिस्ट्रेट अतिक्रमण के नाम पर पटरी दुकानदारों की दुकानें उजाड़ने में जुटे हैं।
नगर पालिका ने जारी किया रोस्टर
शहर में अवैध अतिक्रमण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद की ओर से अतिक्रमण हाटाने का रोस्टर जारी किया गया है, जिसके अनुसार शनिवार को चौक से कासिम बाजार होते हुए ओवरब्रिज तक, छह जून को हनुमान मंदिर से एलआईसी रोड होते हुए मालगोदाम तक, आठ जून को हनुमान मंदिर से गुलाबदेवी इंटर कालेज होते हुए शनिचरी मंदिर तक, दस जून को इंदु मार्केट के गली में प्राथमिक पाठशाला से मनजीत सिंह की दुकान तक, 11 जून को कासिम बाजार चौराहा से होते हुए पेप्पसी होटल तक, 13 जून को एससी कालेज से कदम चौराहा तक अतिक्रमणरोधी अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी नपा के ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने दी है।