फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The ancient temple along with 10 bighas of land is immersed in the stream of Saryu.

Ballia News: 10 बीघा जमीन सहित प्राचीन मंदिर सरयू की धारा में समाहित

Thu, 18 Jul 2024 04:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
The ancient temple along with 10 bighas of land is immersed in the stream of Saryu.
बैरिया। उत्तरी दियराचंल के गोपालनगर टाड़ी में सरयू नदी के कारण कटान जारी है। प्राचीन दुर्गा माता का मंदिर मंगलवार की रात में सरयू नदी में समा गया। बुधवार की दोपहर शीत बाबा के स्थान के निकट तक लगभग 10 बीघा उपजाऊ जमीन भी सरयू नदी में विलीन हो गई।
विज्ञापन

बुचिया देवी पत्नी बिहारी यादव का पक्का मकान भी सरयू नदी में विलीन हो चुका है। अब अमरजीत यादव, रंजीत यादव का मकान कटान के मुहाने पर है। गोपाल नगर टाड़ी के बाद गोपाल नगर टावर की तरफ कटान शुरू हो गई है। वहीं, शिवाल मठिया बस्ती से 50 मीटर दूरी पर भी कटान शुरु हो गई है। जबकि अधिसिझुआ व चाई छपरा के दियारे में उपजाऊ भूमि को सरयू निगल रही है। बाढ़ विभाग ने राहत और बचाव कार्य शुरू करने से इन्कार कर दिया है। मौके पर केवल क्षेत्रीय लेखपाल राजू यादव मौजूद हैं। बाकी किसी भी विभाग के कोई अधिकारी कर्मचारी मौके पर नहीं है। कटान पीड़ित अपने हाल पर जैसे तैसे बाढ़ व कटान से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

सरयू में घटाव का क्रम जारी
बेल्थरारोड। सरयू नदी के जलस्तर में निरंतर गिरावट का सिलसिला जारी रहने से बाढ़ की संभावना टल गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार की शाम जलस्तर 64.43 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से नीचे है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में घटाव की संभावना जताई है। ऐसे में बाढ़ का खतरा फिलहाल टल गया है, लेकिन नदी के मिजाज में अप्रत्याशित परिवर्तन को लेकर तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के लोग सशंकित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------------------------------

मुख्यमंत्री ने तलब की बाढ़ व कटानरोधी कार्यों की रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी
जयप्रकाश नगर। भाजपा नेता सूर्यभान सिंह के शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए शासन ने वर्ष 2022-23 में बाढ़ व कटान रोकने के लिए आवंटित मद से हुए कार्यों की जांच के आदेश दिए हैं। यह जानकारी भाजप नेता सूर्यभान सिंह ने दी है। बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को 2012 से 2023 के बीच बाढ़ और कटान से बचाने के लिए बैरिया विधानसभा में आवंटित धन से हुए कार्य की जांच की मांग की थी। इस पर मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव के माध्यम से सचिव सिंचाई और जल संसाधन मंत्रालय से 2012 से 2023 के बीच बाढ़ और कटान से हुए कार्यों की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed