{"_id":"5f3416f28ebc3e41103b92ae","slug":"the-alcoholics-beat-the-soldier-sent-to-jail-in-breach-of-peace-ballia-news-vns541148880","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबियों ने सिपाही को धुना, शांति भंग में भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबियों ने सिपाही को धुना, शांति भंग में भेजे गए जेल
विज्ञापन
नगरा। शराबी शराब के नशे के घमंड में थे तो सिपाही वर्दी के नशे में। फिर क्या था तांगा से बाइक को पास न मिलने पर दोनों भिड़ गए। पहले शराबी अधिक थे इसलिए सिपाही की धुनाई हो गई लेकिन मामला थाने पहुंचने के बाद वर्दी भारी पड़ गई। सभी को ढूंढकर थाने लाया गया। फिर जमकर मरम्मत हुई और फिर सभी शराबियों को शांति भंग के आरोप में जेल भेज दिया गया। घटना मंगलवार की देर रात को नगरा थाना क्षेत्र की है।
नगरा थाना क्षेत्र के सरायचावट गांव का एक तांगा चालक रात में अपने साथियों के साथ बाजार स्थित शराब भट्ठी पर आया। यहां सभी ने जमकर शराब पी और फिर तेज गति से तांगा भगाते हुए गांव की ओर लौटने लगे। अभी वे तांगा लेकर रोशन शाह दाता की मजार के पास पहुंचे ही थे कि थाने का एक सिपाही सिविल ड्रेस में बाइक से बाजार की तरफ आता दिखा। बाइक और तांगा दोनों की रफ्तार तेज होने के कारण बाइक चालक सिपाही तांगे से टकराते-टकराते बचा। इसके बाद सिपाही ने बाइक को किनारे खड़ा किया और तांगा चालक व साथियों को गाली देने लगा। तांगा चालक व उसके साथी भी सिपाही को गाली देने लगे। तब सिपाही भड़क गया और एक को पकड़ कर पीटने लगा। साथी की पिटाई से नाराज तांगा चालक व उसके साथियों ने सिपाही को गड़वार मोड़ पर देख लेने की धमकी दी और आगे बढ़ गए। सिपाही भी उनका पीछा करते हुए गड़वार मोड़ पर पहुंच गया। गड़वार मोड़ पर पहुंचते ही सिपाही ने तांगा चालक को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद तांगा चालक व साथियों ने गांव से अन्य साथियों को बुला लिया और सिपाही की जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान सिपाही का सिर फट गया तो सभी फरार हो गए। सिपाही थाने पहुंचा और अन्य पुलिसकर्मियों को मामले की जानकारी दी। साथी की पिटाई की जानकारी होते ही पुलिसकर्मी भड़क गए और शराबियों की धरपकड़ का अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने रात में ही मारपीट में शामिल दो युवकों खिचड़ी व मुन्ना को पकड़ा और थाने ले आई। फिर थाने में उनकी जमकर पिटाई के बाद बुधवार को दोनों को शांतिभंग की धारा के तहत चालान किया गया।
थाना क्षेत्र के ही एक गांव के कुछ युवकों ने शराब के नशे में सादे कपड़े में जा रहे सिपाही से शरारत की थी। उनके दो साथियों को पकड़ कर चालान किया गया है। शेष की तलाश की जा रही है। - यादवेंद्र पांडेय, थाना प्रभारी, नगरा थाना