फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The aim of VHP is to nurture culture and build character: Champat Rai

संस्कृति का पोषण एवं चरित्र निर्माण ही विहिप का उद्देश्य: चंपत राय

Tue, 06 Jun 2023 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
The aim of VHP is to nurture culture and build character: Champat Rai
बलिया। विश्व हिंदू परिषद सनातन संस्कृति की पोषक होने के साथ-साथ सनातनियों के मन में लोक कल्याण की भावना जागृत करने का कार्य करती है। धर्म एवं सभ्यता के रक्षा के साथ-साथ चरित्र निर्माण भी संगठन का मूल उद्देश्य है। परिषद शिक्षा वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं में देश एवं समाज के प्रति कल्याण की भावना का भाव भरने का कार्य किया जाता है।
विज्ञापन

उक्त बातें श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने नागाजी विद्या मंदिर माल्देपुर में परिषद शिक्षा वर्ग के उद्घाटन सत्र में कही। इसके पूर्व, प्रांत सहमंत्री जिलाध्यक्ष मंगलदेव चौबे मुख्य अतिथि श्रीराम तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

उद्घाटन सत्र में लखनऊ क्षेत्र के गोरक्ष एवं काशी प्रांत के 40 जिलों के लगभग 200 कार्यकर्ताओं ने शिक्षार्थी के रूप में भाग ले रहे हैं। अगले 10 दिनों तक परिषद के केंद्रीय अधिकारियों सहित क्षेत्र एवं प्रांत के विभिन्न पदाधिकारियों की ओर से शिक्षाथिर्यों के कौशल विकास का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन मंत्री गजेंद्र ने शिक्षाथिर्यों को परिषद वर्ग की रूपरेखा एवं उद्देश्यों से परिचय कराया। प्रांत अध्यक्ष काशी प्रांत पूर्व आईजी कवीन्द्र प्रताप सिंह, प्रांत मंत्री नागेंद्र, क्षेत्र सत्संग प्रमुख दिवाकर, क्षेत्र सह गोरक्षा प्रमुख मधुराम, प्रांत संयोजक पूर्णेंदु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed