फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The Agriculture Faculty team emerged victorious in the tug-of-war.

Ballia News: रस्साकशी में एग्रीकल्चर संकाय की टीम ने मारी बाजी

Mon, 31 Aug 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
The Agriculture Faculty team emerged victorious in the tug-of-war.
जेएनसीयू में आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। विवि
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) में चल रहे राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन रस्साकशी और 500 मीटर पद चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

रस्साकशी प्रतियोगिता में एग्रीकल्चर संकाय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं 500 मीटर पद चाल प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का नेतृत्व कर रहे डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि खेल हमारे व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल दिवस हमें महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के आदर्शों पर चलने तथा स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को ‘फिट इंडिया, हिट इंडिया’ के संकल्प को साकार करने के लिए खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. लाल विजय सिंह एवं डॉ. विवेक कुमार के सहयोग से संपन्न हुआ। आयोजन में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और खेलप्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed