फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The activity of smugglers of protected animals increased, the police became alert

Ballia News: संरक्षित पशुओं के तस्करों की सक्रियता बढ़ी, पुलिस हुई अलर्ट, नकेल कसने की बड़ी तैयारी

Thu, 15 May 2025 11:17 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 15 May 2025 11:17 PM IST
सार

सरयू नदी के रास्ते तस्कर संरक्षित पशुओं को बिहार पहुंचा रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस अलर्ट पर है। बता दें कि इस बार नकेल कसने की पूरी तैयारी है। स्थानीय लोगों की मदद लेकर इन्हें नेटवर्क में सेंधमारी की जाएगी।
 

विज्ञापन
The activity of smugglers of protected animals increased, the police became alert
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर पशु तस्कर सक्रिय हो गए हैं। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से प्रतिदिन सुबह-सुबह पिकअप वाहनों के माध्यम से प्रतिबंधित पशुओं को सरयू नदी के रास्ते तस्करी कर बिहार ले जा रहे हैं। तस्कर नवरतनपुर-जमुई मार्ग और पुराना पानी टंकी से भीखपुरा-मैनापुर मार्ग होते हुए खरीद दरौली और कठौड़ा समेत अन्य रास्तों से प्रतिरोज 15 से 20 वाहन पशुओं को बिहार ले जाते हैं।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की माने तो यह गतिविधियां कुछ अपराधी प्रवृति के लोगों की मिलीभगत से हो रही है। पूर्व के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक विकास पांडेय ने पशु तस्करी और अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर पूरी तरह से रोक लगाने की कार्रवाई की गई थी। ग्रामीणों में राहत और विश्वास का माहौल बना था। लेकिन अब एक बार फिर तस्करी की घटनाओं में वृद्धि से लोगों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन


आसपास के ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए, नियमित जांच चौकियों की व्यवस्था की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे अन्यथा वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। सीओ गौरव कुमार ने कहा नदी के रास्ते रात व भोर में पिकेट ड्यूटी लगाकर तस्करों पर नकेल सकी जाएगी। इसके लिए स्थानीय लोगों की मदद भी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed