फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The accountants did not give the list of the affected, there was no demand for relief material

लेखपालों ने नहीं दी प्रभावितों की सूची, नहीं हुई राहत सामग्री की डिमांड

Tue, 13 Sep 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The accountants did not give the list of the affected, there was no demand for relief material
बैरिया। तहसील में बाढ़ से प्रभावित सेमरिया, शिवपुर कपूरदीयर, जगदीशपुर, गड़ेरिया, रामपुर कोडरहा, भवनटोला, भगवान टोला, रमेश्वर टोला, इब्राहिमाबाद नौबरार सहित अन्य बाढ़ प्रभावित गांवों की सूची लेखपालों की ओर से उपजिलाधिकारी को नहीं उपलब्ध कराई गई है। न ही राहत सामग्री की मांग की गई है। फलस्वरूप इन गांवों के बाढ़ पीडि़तों को राहत सामग्री देेने की मांग शासन को नहीं भेजी गई है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने बताया कि गोपालपुर, जगदेवा, दयाछपरा ग्राम पंचायतों के एक दर्जन बाढ़ प्रभावित गांवों के कुल 8930 लोगों को राहत सामग्री वितरित की गई है। यहां के लिए लेखपालों ने 10 हजार लोगों की सूची दी थी। शेष बचे लोगों को नौरंगा में मंगलवार को राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। लेखपालों ने पशुचारे की कोई मांग नहीं की थी। इसके चलते पशुपालकों को पशुचारा नहीं मिल पाया। जब उपजिलाधिकारी से पूछा गया कि मुरलीछपरा विकासखंड के बाढ़ पीडि़तों की सूची लेखपालों ने क्यों नहीं बनाई तो कहा कि लेखपाल किसान सम्मान निधि के केवाईसी में व्यस्त हो गए थे। उन्हें निर्देशित किया जाएगा कि अगर मुरलीछपरा के गांवों में बाढ़ से नुकसान हुआ हो तो सूची और डिमांड प्रस्तुत करें। उन्हें भी राहत सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed