फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The 60-bed hospital in Nagra and the 50-bed hospital in Sukhpura should be made operational soon.

Ballia News: नगरा में 60 बेड और सुखपुरा में बने 50 बेड के अस्पताल जल्द शुरू करें

Fri, 03 Jul 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
The 60-bed hospital in Nagra and the 50-bed hospital in Sukhpura should be made operational soon.
विकास भवन के सभागार में आयोजित दिशा की बैठक को संबो​धित करते सांसद सनातन पांडेय। सूचना विभाग
बलिया। नगरा में बनकर तैयार 60 बेड के चिकित्सालय और 50 बेड के सीएचसी सुखपुरा को जल्द संचालित करने और वहां की तैनाती के निर्देश सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर ने दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ को सभी सीएचसी एवं पीएचसी का सर्वे कर 15 दिनों के भीतर समस्याओं की विस्तृत सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद ने 101 एजेंडों की बिंदुवार समीक्षा की। सांसद ने अधूरी योजनाएं पूरी करने, सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और आवासीय योजनाओं की प्रगति जानी।
विज्ञापन

सांसद ने अधूरी विकास परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने और जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
सांसद ने जल जीवन मिशन की लंबित परियोजनाओं को पूरा कराने पर जोर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एनएच-31 से टुटवरी-बघौना मार्ग सहित अन्य जर्जर सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा माल्दह से मौनिया बाबा तक सड़क निर्माण तथा नहरों की पटरियों की मरम्मत भी प्राथमिकता से कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने जिले की विद्युत व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ग्राम उमरपुर दियरा, नौरंगा, रामपुर असड़िया तथा रसड़ा क्षेत्र की अधूरी विद्युतीकरण योजनाओं को शीघ्र पूरा कर बिजली आपूर्ति शुरू कराने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने, उन्हें प्रशिक्षण देने तथा मनरेगा से भी लाभान्वित करने पर बल दिया गया। वहीं जीराबस्ती स्थित दूध डेयरी की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
सिंचाई एवं बाढ़ विभाग को माल्देपुर के समीप एनएच-31 पर ठोकर निर्माण कराने के निर्देश दिए गए। वहीं अवैध मिट्टी खनन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए विकासखंड सोहांव सहित अन्य क्षेत्रों में जांच कर एफआईआर दर्ज कराने तथा वाहनों को सीज करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा नगर पंचायत बेल्थरारोड में रेलवे स्टेशन मार्ग से अतिक्रमण हटाने, नरही स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास संचालित देसी एवं कंपोजिट शराब की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने तथा अटल कार्यकलाप एवं शहरी परिवर्तन मिशन 2.0 के तहत लंबित परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में सांसद बलिया सनातन पांडेय, विधायक सिकंदरपुर मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी, विधायक फेफना संग्राम सिंह, विधायक बैरिया जयप्रकाश अंचल, रविशंकर उर्फ पप्पू, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed