{"_id":"687bee4c0b55821bbd07418a","slug":"the-56-kilometer-long-ballia-mau-road-will-be-four-lane-ballia-news-c-190-1-bal1001-144410-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: फोरलेन होगा 56 किलोमीटर लंबा बलिया-मऊ मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: फोरलेन होगा 56 किलोमीटर लंबा बलिया-मऊ मार्ग
विज्ञापन
बलिया। बलिया को मऊ से जोड़ने वाले मार्ग को अब फोरलेन का बनाया जाएगा। 56 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर पांच रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज भी बनेंगे।
ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए एनएचएआई ने स्वीकृति दे दी है। बलिया से रसड़ा होते हुए मऊ तक का लगभग 56 किलोमीटर का यह मार्ग नेशनल हाईवे 128 बी का हिस्सा है। यह मऊ में आजमगढ़ से आने वाले नेशनल हाईवे-28 और बलिया की तरफ नेशनल हाईवे-31 को जोड़ता है। चौड़ीकरण से मऊ एवं बलिया के लोगों को आवागमन में आसानी होगी।
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के अनुसार पिछले दो वर्षों में कई बार एनएचएआई के चेयरमैन सहित उच्च अधिकारियों से मिलकर इस मुद्दे पर चर्चा की गई। एनएचएआई ने 17 जुलाई को पत्र भेजकर बताया कि मऊ-बलिया मार्ग के चौड़ीकरण और इस पर पड़ने वाले पांच रेलवे क्राॅसिंग पर पुल बनाने सहित इसके सुदृढ़ीकरण की मंजूरी मिल गई है। इसमें लगभग 1500 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सीएम योगी को धन्यवाद दिया। उधर, स्थानीय भाजपा नेता अवनीश राय छोटू ने ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री को प्रोजेक्ट के लिए प्रयास करने के लिए धन्यवाद दिया।