{"_id":"975b96670d29c0be34d729abb86c272a","slug":"textile-warehouse-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ा गोदाम में लगी आग
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Wed, 22 Apr 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद चौक के पास कपड़े के गोदाम में मंगलवार की रात आग लगने से करीब 50 लाख रुपये के कपड़े राख हो गए। सूचना मिलते ही अपर पुलिस कप्तान, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ नगर, शहर कोतवाल और नगर के सभी चौकी प्रभारी पहुंच गए।
अग्निशमन दस्ते के सहयोग से करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। कुछ लोग शार्ट सर्किट तो कुछ लोग बारात गुजरते वक्त हुई आतिशबाजी की चिंगारी से आग लगने की बात कह रहे हैं।
शहीद पार्क-स्टेशन रोड पर त्रिलोकी प्रसाद की पंजाब ऊलेन के नाम से दूकान है। इसी के बगल में आगमन ड्रेसेज के नाम से एक और दूकान है। मंगलवार की रात दूकान बंद करने के बाद पंजाब ऊलेन स्टोर के सभी सदस्य रामलीला मैदान में अपने पड़ोेसी के मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे।
विज्ञापन
रात करीब साढ़े दस बजे दूकान के गोदाम से आग की लपटें उठने लगी। उसी समय सामने से गुजर रहे लोगों ने शोर मचा दिया। बाजार के लोग घरों से बाहर निकल आए और सूचना पुलिस महकमे के अफसरों को दे दी।
किसी ने 100 नंबर पर सूचना दे दी। इसके बाद अफसरों के निर्देश पर अग्निशमन दस्ते की दो बड़ी गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई।
अपर पुलिस कप्तान केसी गोस्वामी और मुख्य अग्निशमन अधिकारी तबारक हुसेन भी पहुंच गए। फायर सर्विस के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी।
लेकिन दमकल का पानी समाप्त हो गया। तब तीसरा दमकल मंगाया गया। अग्निशमन केंद्र रसड़ा से भी आग बुझाने के लिए दमकल मंगाए गए। आग का विकराल रूप देखते हुए नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता ने स्ट्रीट लाइट ठीक कराने वाला लेडर और जेसीबी मंगाया। इसकी मदद से आग की लपटों पर काबू पाया गया। करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। दूकानदार केदार प्रसाद ने बताया कि आग में करीब 50 लाख के कपड़े के साथ लाखों का अन्य सामान नष्ट हो गया है। इसके लिए बारात के नगर भ्रमण के दौरान छोड़े जा रहे आसमानी पटाखे को मुख्य वजह माना जा रहा है।