फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   TET: It is necessary to reach the center half an hour before the exam

टीईटी : परीक्षा से आधे घंटे पहले केंद्र पर पहंुचना जरूरी

Sat, 22 Jan 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
TET: It is necessary to reach the center half an hour before the exam
बलिया। टीईटी के लिए प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। रविवार को जिले के 42 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होने वाली परीक्षा में करीब 41 659अभ्यार्थी भाग लेंगे। जिले को चार जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया है। इन पर मजिस्ट्रेट की तैनाती जिलाधिकारी की ओर से की गई है। परीक्षा में गड़बड़ी न हो, इसलिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर प्रशासन और शिक्षा विभाग के अलग-अलग पर्यवेक्षक लगाए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा में किसी प्रकार की कोई चूक ना हो इसके लिए जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूर्ण कर ली है। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर एक उपनिरीक्षक और चार पुलिस के जवानों की तैनाती भी की गई है। शासन ने शिक्षक पात्रता परीक्षा के कुछ नियम बदले हैं। परीक्षा केंद्रों पर किसी तरह का मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के लिए पहली बार किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र के दो सेट तैयार किए गए हैं। अगर एक भी सेट का पर्चा आउट हुआ या अन्य कोई गड़बड़ी हुई तो तत्काल दूसरे सेट से परीक्षा कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.ब्रजेश मिश्र ने बताया कि जिले के 42 केंद्रों में परीक्षा होगी। सभी केंद्रों में वॉयस रिकार्डर, डिवाइस, चहारदीवारी, पेयजल, शौचालय, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है। परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले ही अभ्यर्थी को अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद ही परीक्षा हाल में प्रवेश रोक दिया जाएगा
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
अपने साथ प्रवेश पत्र लेकर जाएं, ऑनलाइन आवेदन में अंकित पहचान पत्र की मूल प्रति के साथ प्रशिक्षण योग्यता का प्रमाणपत्र या किसी भी सेमेस्टर के अंकपत्र की मूल प्रति। परीक्षा शुरू होने के बाद यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पहुंचता है तो परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए निर्धारित समय से पूर्व ही परीक्षा केंद्र जाएं। परीक्षार्थी अपने साथ एक क्लिपबोर्ड लेकर जाएं जिस पर कुछ न लिखा हो।परीक्षा केन्द्रों के 200 गज की परिधि में धारा 144 लागू की जाएगी। इस परिधि में परीक्षा से संबंधित लोगों को छोड़कर अन्य किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की वीडियो रिकार्डिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थी और कक्ष निरीक्षक नहीं ले जा सकेंगे कोई सामग्री
बलिया। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के साथ कक्ष निरीक्षक व अन्य कर्मचारी को मोबाइल, नोटबुक व यांत्रिक सामग्री नहीं ले जा सकेंगे। साथ ही केंद्र व्यवस्थापक, नामित पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी कैमरा युक्त मोबाइल फोन के साथ जाने की अनुमति नहीं है। प्रश्नपत्र कोषागार में परीक्षा के पहले रखवाए जाएंगे। कोषागार से प्रथम व द्वितीय पाली की परीक्षा के प्रश्नपत्र ही तय समय पर भेजें जाएंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, दो कक्ष निरीक्षक व पर्यवेक्षक के सामने प्रश्न पत्र खुलवाएंगे। इसकी वीडियो रिकार्डिंग अनिवार्य रूप से कराई जाएगी।
----
कोरोना लक्षण वाले अभ्यर्थी अलग कक्षों में
डीआईओएस डॉ. ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि यदि शिक्षक पात्रता परीक्षा अर्थात टीईटी परीक्षा देने वाले किसी अभ्यर्थी में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई पड़ते हैं तो उन्हें अलग कमरे में बैठाया जाएगा।

केंद्रों पर चक्रमण करेंगी पुलिस टीमें
बलिया। अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने बताया कि टीईटी परीक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर एक उपनिरीक्षक और चार पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा केंद्रों पर महिला पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है। साथ पुलिस दल की विशेष टीमें केंद्रों पर गश्त करेंगी।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed