फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   TET Examination

18 परीक्षा केंद्रों पर हुई टीईटी परीक्षा

Tue, 02 Feb 2016 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
अमर उजाला ब्यूरो बलिया Updated Tue, 02 Feb 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
TET Examination
जिले में सहायक शिक्षक पद के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा मंगलवार को दो पालियों में 18 केंद्रों पर हुई। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल परीक्षा में 17 हाजर 51 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान मजिस्ट्रेट कई  केंद्रों पर गए और जांच की। केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रही। उधर पहली पाली में उच्च प्राथमिक और दूसरी पाली में प्राथमिक की परीक्षा हुई। इस दौरान सुदूर से आने वाले सैकड़ों परीक्षार्थी केंद्र पर घंटों इंतजार किए।
विज्ञापन



प्राथमिक के  लिए 5732 तथा उच्च प्राथमिक के लिए 11 हजार तीन सौ 19 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान 18 केंद्र व्यवस्थापक, 18 पर्यवेक्षक,  दो जोनल ऑफिसर, नौ सेक्टर मजिस्ट्रेेट की ड्यूटी लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि 427 कक्ष निरीक्षक, चार सचल दल बनाया गया थार। नगर के जीजीआईसी, जवाहर नवोदय, केंद्रीय विद्यालय, जीआईसी, संत सहजानंद इंटर कालेज परिखरा, एससी कालेज, टाउन इंटर और डिग्री कालेज, सुखपुरा इंटर कालेज, कुुंवर सिंह इंटर और पीजी कालेज, रामसिहासन किसान इंटर कालेज दुबहर, शहीद मंगल पांडेय इंटर कालेज नगवा, बांसडीह इंटर कालेज बांसडीह, रामशरण इंटर कालेज शिवपुर बसंतपुर, गुलाब देवी डिग्री कालेज, लक्ष्मीराज देवी इंटर कालेज में निर्धारित संख्या के अनुरूप अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी। अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और सुरक्षा बल लगाए गए थे।

 परीक्षा दिलाने के लिए लोग गैर जनपदों से भी आए हुए थे। जिसके चलते नगर में भीड़ की स्थिति रही। कर्ई बार जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। जिसके चलते लोग ओवर ब्रीज से होकर अपने गंतव्य को पहुंचे। लेकिन कुछ ही देर में ओवर ब्रीज पर भी जाम लग गया।

टीईटी की परीक्षा के दौरान दोनों पालियों में 2383 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिसमें प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक टीईटी परीक्षा के दौरान कुल 1312 अभ्यार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि प्राथमिक विद्यालय के लिए टीईटी की परीक्षा में 1071 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। इस आशय की जानकारी डीआईओएस ने दी।



 परिखरा स्थित संत सहजानंद बालिका इंटर कालेज को पहली बार वित्तविहीन विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। दो पालियों में कुल आठ सौ अभ्यार्थियों ने परीक्षा दिया।
....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed