{"_id":"56fe9f4e4f1c1b8e31f0010e","slug":"tent-house-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंट हाउस का गोदाम जलकर हुआ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंट हाउस का गोदाम जलकर हुआ राख
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Fri, 01 Apr 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत के मिशनरोड स्थित जुगनू हॉस्पीटल के पास एक टेंट के गोदाम में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। नगरवासियों तथा अग्निशमन कर्मियों के अथक प्रयास से आग पर किसी तरह काबू पाया गया, लेकिन तबतक सबकुछ जलकर राख हो गया था। उधर टेंट संचालक का का आरोप है कि रंजिशन उनके गोदाम में आग लगाई है।
नगर पालिका अंतर्गत मिशनरोड निवासी मो. कासिम राजधानी टेंट हाउस के नाम से कारोबार करते हैं। इनका गोदाम मिशनरोड स्थित जुगनू हॉस्पीटल के पास स्थित है। टेंट हाउस के मजदूर देर रात तक कार्य कर अपने-अपने घर चले गए। इसी बीच शुक्रवार की सुबह आग की लपटें गोदाम से उठने लगी। जिसकी सूचना आस-पास के लोगों ने टेंट संचालक तथा अग्निशमन केंद्र को दी।
सूचना मिलते ही टेंट संचालक गोदाम पर पहुंचा, जहां देखा कि गोदाम में रखा लाखों का सामान धूं-धूं कर जल रहा है। मौके पर पहुंचे फायर सर्विस के जवानों तथा मुहल्लेवासियों ने संयुक्त रूप से आग बुझाने का अथक प्रयास किया। लेकिन आग ने अपना विकराल रूप धारण कर गोदाम में रखे हजारों कुर्सियां, गद्दे, तोसक, चारपाई, सोफा, मैट, टेंट के कपड़े समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। अंत में फायर अग्निशमन कर्मी तथा मुहल्लेवासियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। वही टेंट संचालक मो. कासिम का आरोप है कि किसी ने द्वेषवश मेरे गोदाम में आग लगा दिया है। जिसके कारण मेरा पूरा टेंट का सामान जलकर राख हो गया।