फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tender for projects worth Rs 98 crore canceled for flood protection

Ballia News: बाढ़ से बचाव के लिए 98 करोड़ की परियोजनाओं का टेंडर निरस्त

Mon, 03 Mar 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Tender for projects worth Rs 98 crore canceled for flood protection
बैरिया। सरयू और गंगा नदी के मुहाने पर रहने वाले लोगों को बाढ़ से बचाने के लिए 98 करोड़ की स्वीकृत परियोजनाओं के लिए टेंडर की प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है। इसके पीछे कारण है कि शासन स्तर से रेट निर्धारण में बदलाव किया गया है। इससे विभाग एकबार फिर स्वीकृत परियोजनाओं का एस्टीमेट बनाने में जुटा है।
विज्ञापन

गोपालनगर, शिवाल सहित सरयू व गंगा नदी पर 98 करोड़ रुपये से कटानरोधी कार्य के लिए परियोजनाओं को स्वीकृति मिली। विभाग के अनुसार स्वीकृति मिलने के बाद विभाग की तरफ से टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। 22 फरवरी को टेंडर खुलने वाला था। तब तक रेट में शासन की तरफ से बदलाव कर दिया गया। इससे टेंडर की प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है। सिंचाई विभाग के अनुसार पहले शासन की तरफ से तय किया गया था कि सभी विभागों के लिए निर्माण सामग्री आदि का एक ही रेट रहेगा। अब शासन ने बदलाव किया है कि परियोजनाओं वाले स्थानों के मुताबिक हर विभाग का अलग-अलग रेट होगा। ऐसे में नया शासनादेश आते ही सिंचाई विभाग ने कटानरोधी परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया निरस्त कर दी है।
विज्ञापन

स्वीकृत हुई थीं ये परियोजनाएं : सिंचाई विभाग की तरफ से गोपालनगर, गोपालनगर टाड़ी व शिवाल मठिया में कटानरोधी कार्य के लिए 600-600 मीटर लंबाई की तीन परियोजनाएं बनाई गई थीं। विभाग के अनुसार परियोजना के तहत 50-50 मीटर पर एक-एक गेम्पनर बनना है। उक्त तीनों प्रस्ताव पहले चरण में मुख्य अभियंता के समक्ष पेश हुए और तीनों प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई। दूसरे चरण में टीएलसी की बैठक में प्रस्ताव रखा गया। विभागाध्यक्ष ने गोपालनगर वाली परियोजना को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया। टाड़ी व शिवाल मठिया के लिए 600-600 मीटर की दोनों परियोजनाओं की लंबाई को आधी कर दिया। ऐसे में 300-300 मीटर की करीब पांच-पांच करोड़ की दो परियोजनाओं पर कार्य होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह करोड़ से बनेगा स्पर का नोज : दतहां में सरयू नदी पर बने स्पर के नोज की छह करोड़ से मरम्मत होगी। भोजछपरा में चार-चार करोड़ की रिवेटमेंट कार्य की दो परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। इस परियोजना के तहत सरयू नदी के किनारे-किनारे पिचिंग होनी है। वहीं चांदपुर में पांच करोड़ से कार्य किया जाएगा।


सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शासन के तरफ से रेट निर्धारण नीति में बदलाव किया गया है। जिससे टेंडर की प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है। नए सिरे से एस्टीमेट बन रहा है। इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया होगी। मार्च माह के अंत तक सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, क्योंकि मार्च में कटानरोधी कार्य के लिए खाते में धन पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed